Monsoon Tracker 2023: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम, IMD ने प्री-मॉनसून पर दिया ये अपडेट

Monsoon Tracker 2023|गर्मी का कहर झेल रहे झारखंड के लोगों को कब मिलेगी राहत. राज्य में कब होगी प्री-मॉनसून की बारिश, जो गर्मी से निजात दिलायेगी. झारखंड में आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम. हर अपडेट यहां पढ़ें.

पूर्वी बिहार में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा है. इसका असर झारखंड में भी आने वाले दिनों में देखा जायेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने 14 जून तक भीषण गर्मी का येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान झारखंड के कुछ जगहों पर हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी.

मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान पदाधिकारी और मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने ककहा है कि 10 जून को देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, धनबाद और गिरिडीह में कहीं-कहीं गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

इसके अगले दिन यानी 11 जून को भी इन्हीं जिलों में कहीं-कहीं बारिश और वज्रपात होने की आशंका है. रविवार को भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान मौसम केंद्र ने जारी किया है. साथ ही कुछ इलाकों में हीट वेव यानी उष्ण लहर की भी चेतावनी जारी की गयी है.

झारखंड के पूर्वी और उससे सटे हिस्से में 12 जून को वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट मौसम केंद्र ने जारी किया है. इसमें कहा गया है कि सोमवार को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर अन्य सभी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, ऐसा अनुमान है. इस दौरान कुछ जगहों पर हीट वेव भी चलेगी, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

13 जून को प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों यानी संताल परगना, कोल्हान और संताल परगना से सटे धनबाद और गिरिडीह जिले में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जायेगी. वहीं, कुछ इलाकों में बादल गरजेंगे और वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकती है. इन जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है.

मौसम केंद्र रांची की मानें, तो 14 जून को भी मौसम में बहुत ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं दिख रहे. हालांकि, आज जो अलर्ट जारी किया गया है, उसमें 14 जून को हीट वेव की चर्चा नहीं है. इसमें सिर्फ यही कहा गया है कि झारखंड के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

भीषण गर्मी झेल रहे झारखंड के लोगों को गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. यानी अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं होगी.

मौसम केंद्र ने 11 जून के लिए अलग-अलग अलर्ट जारी किये हैं. इसमें पलामू और दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के अलावा कुछ अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोल्हान प्रमंडल और गिरिडीह एवं देवघर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

11 से 14 जून के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम के लिए ऑरेंज और बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. खबर है कि 12 जून को झारखंड में प्री-मॉनसून की बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >