रांची में झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट : बोले प्रेम कुमार- युवाओं में राज्य की दशा और दिशा बदलने की क्षमता

झारखंड की राजधानी रांची में तीन दिवसीय झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम के चेयरमैन प्रेम कुमार ने कहा कि युवाओं में राज्य की दशा और दिशा बदलने की क्षमता होती है. कहा कि 23 वर्ष के युवा झारखंड के विकास पर तीन दिनों तक चर्चा हुई.

झारखंड की राजधानी रांची में तीन दिवसीय झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट का आयोजन किया गया. इसमें झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम के चेयरमैन प्रेम कुमार ने कहा कि युवाओं में राज्य की दशा और दिशा बदलने की क्षमता होती है. उन्होंने कहा कि 23 वर्ष के युवा झारखंड के विकास के संदर्भ में तीन दिनों तक अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. इस चर्चा से जो बातें निकलकर आईं हैं, उससे पता चलता है कि यह समिट झारखंड के लिए मील का पत्थर साबित होगा. प्रेम कुमार रांची स्थित पुरानी विधानसभा में झारखंड इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से आयोजित तीन दिवसीय समिट के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हमारा राज्य झारखंड 23 वर्ष का हो चुका है. ऐसे में हम सबका यह दायित्व बनता है कि अब अपने प्रदेश को नई दिशा दें. समिट के जरिए हमने इसी दिशा में काम करने का प्रयास किया है.

प्रेम कुमार ने कहा कि झारखंड विकास के पथ पर आगे बढ़े, इस दिशा में हमने तीन दिन तक मंथन किया. हम चाहते हैं कि दुनिया हमारे झारखंड का आत्मविश्वास देखे. हमारे युवा झारखंड की कला, संस्कृति, साहित्य, उद्यम के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में उभरती प्रतिभा को भी देखे. आने वाले दिनों में अपना झारखंड नंबर वन बनेगा.

झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि इस तरह के आयोजन से झारखंड के विकास को नया आयाम मिलेगा. मुंबई से आकर प्रवासियों ने यहां इतना बड़ा सम्मेलन किया है. वहीं, हाजी हुसैन अंसारी ने कहा कि यह बहुत अच्छा प्रयास है. कहा कि प्रवासी श्रमिकों की अगर अन्य राज्य में मौत होती है, तो उनकी मदद की जिम्मेदारी एनजीओ को सौंपी जाएगी.

Also Read: पीएम मोदी के सपनों के भारत को पूरा करना ही उद्देश्य, आत्मनिर्भर भारत अभियान के सम्मेलन में बोले प्रेम कुमार

सरला बिरला के वाइस चांसलर ने भी इस आयोजन की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. कृषि क्षेत्र के विकास पर जोर देना चाहिए. सबको नौकरी मिल जाए, यह संभव नहीं है. आपका जीवन नौकरी से ही चले, यह भी संभव नहीं. सारी चीजें सरकार के भरोसे नहीं हो सकतीं. कई ऐसे क्षेत्र हैं, जिसमें लोग अपना भविष्य बना सकते हैं. उसके बारे में लोगों को जागरूक करने की जरूरत है.

जेपीएससी की अध्यक्ष मैरी निलिमा केरकेट्टा ने कहा कि स्वप्न देखना बड़ी बात होती है. मैं जब पढ़ाई करती थी, तब देखा कि किसी की गाड़ी में लालबत्ती देखी. मैंने सोचा कि क्यों न मैं भी प्रयास करूं कि कभी लाल बत्ती वाली गाड़ी में घूमूं. इसके बाद ही मैंने प्रशासनिक सेवा में जाने के बारे में सोचा. मेरा सपना पूरा हुआ. इन तीन दिनों में जिन विषयों पर चर्चा हुई, उसमें ‘युवा शक्ति, युवा संसद’, ‘हमारा स्वर्णिम भविष्य’, ‘मेरे राज्य का प्रवासी : झारखंडवासी’ और ‘मेरी विरासत मेरा जीवन’ शामिल हैं. राज्य की कई बड़ी हस्तियों ने इसमें अपने विचार रखे. कार्यक्रम में रांची के विधायक सीपी सिंह, आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो गोपाल पाठक, डॉ नीलम पाठक अतिथि के रूप में मौजूद थे.

Also Read: झारखंड लौट रहे प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत मिले रोजगार, 10 लाख जॉब कार्ड बन कर तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >