Jharkhand: विधायक समरीलाल के निर्वाचन मामले में गवाह ने झारखंड हाईकोर्ट से कहा- दशकों से रह रहे हैं वह

झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक समरीलाल निर्वाचन मामले में गवाह ने कहा है कि वो स्थानीय हैं.

झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत ने कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक समरीलाल के निर्वाचन को चुनौती देनेवाली चुनाव याचिका पर सुनवाई की. मामले की सुनवाई के दौरान प्रतिवादी विधायक की ओर से गवाह युगल की गवाही दर्ज करायी गयी. गवाह युगल ने अदालत को बताया कि वह समरीलाल को जानते हैं. वह दशकों से रांची में रहते हैं. वह स्थानीय है. वहीं प्रार्थी की ओर से गवाह का प्रति परीक्षण किया गया.

मामले की अगली सुनवाई के लिए अदालत ने सात नवंबर की तिथि निर्धारित की. इससे पूर्व प्रतिवादी की ओर से अधिवक्ता अमर सिन्हा व अधिवक्ता कुमार हर्ष ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सुरेश बैठा ने चुनाव याचिका दायर की है.

उन्होंने कांके विधायक समरीलाल के निर्वाचन को चुनौती दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि समरीलाल को झारखंड में एससी कोटि के आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए. वह झारखंड के निवासी नहीं हैं. इसलिए एससी कोटि की विधानसभा सीट से उनका निर्वाचन निरस्त किया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >