झारखंड हाई कोर्ट ने जारी किया असिस्टेंट पदों का फाइनल रिजल्ट, सिकंदर कुमार को मिला पहला स्थान

Jharkhand High Court: झारखंड हाई कोर्ट ने सिविल कोर्ट में असिस्टेंट/क्लर्क पदों के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है. इसमें सिकंदर कुमार को पहला स्थान मिला है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

Jharkhand High Court: झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड राज्य की सिविल अदालतों में सहायक/क्लर्क पदों के लिए फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग श्रेणियों—यूआर, बीसी-वन, बीसी-टू, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस के उम्मीदवारों का चयन किया गया है. जारी रिजल्ट में राज्य के अलग-अलग जिलों जैसे हजारीबाग, पलामू, गढ़वा, गिरिडीह, सिमडेगा, बोकारो, सरायकेला-खरसावां में अभ्यर्थियों की नियुक्ति की गई है. 

सिकंदर कुमार को मिला पहला स्थान

यूआर कैटेगरी में सिकंदर कुमार ने पहला स्थान पाया है. परीक्षा में टॉप करने वाले सिकंदर कुमार गिरिडीह जिला के रहने वाले हैं. उन्होंने बताया 2024 में फॉर्म फिल अप के साथ ही तैयारी में जुट गए थे. अपने सिलेक्शन पर सिकंदर ने खुशी जताई. अपनी इस सफतला का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और अपने टीचर को दिया. सिकंदर ने बताया कि उनकी पोस्टिंग हजारीबाग दी गई है. दूसरे स्थान पर राजेश दास और तीसरे स्थान पर आशिष कुमार रहे.

असिस्टेंट/क्लर्क पदों की चयन सूची

वेटिंग लिस्ट जारी 

इसके अलावा सभी कैटेगरी के लिए वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है. हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र संबंधित जिला न्यायालयों द्वारा जल्द ही जारी किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: झारखंड ट्रेजरी घोटाला: 8 मई को बोकारो पहुंचेगी डॉ. अमिताभ की हाई लेवल कमेटी, 6 साल के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी

यह भी पढ़ें: IIM कोलकाता सिखाएगा व्यापार के गुर: झारखंड की 50 हजार महिला उद्यमियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >