झारखंड में रांची समेत कई जगहों पर भारी बारिश, वज्रपात से पांच लोगों की मौत

बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के कारण झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश जारी है. वज्रपात की घटनाओं में पांच लोगों की जान चली गई है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

Jharkhand Weather News: झारखंड के मौसम के लगातार बिगड़े रहने से आम दिनचर्या भी प्रभावित होने लगी. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने से झारखंड के कई जिलों में बारिश हो रही है. मॉनसूनी चक्रवाती हवा के कारण आकाश में घने बादल छाये हुए हैं. गुरुवार को राज्य में सबसे अधिक मेदिनीनगर में 49 मिमी बारिश हुई. वहीं रांची जिले में 35 मिमी और वहीं जमशेदपुर में 23 मिमी बारिश हुई. इस दौरान वज्रपात की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गयी. हजारीबाग में दो, गुमला, खूंटी और गिरिडीह में एक-एक की मौत हुई. 

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र ने 28 अगस्त को चतरा, हजारीबाग, कोडरमा व गिरिडीह में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी है. वहीं रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे व दिन में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29 को गिरिडीह, देवघर, दुमका, हजारीबाग, जामताड़ा व सरायकेला- खरसांवा में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है. 

ये भी पढ़ें: JPSC घोटाला: कोचिंग संस्थान भी CBI की रडार पर, छापेमारी में मिले साक्ष्यों से खुलेंगे ‘सिंडिकेट’ के राज

30-31 अगस्त भारी बारिश अलर्ट 

30 को गिरिडीह, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. वहीं 31 अगस्त को देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला-खरसांवा में भारी बारिश की चेतावनी दी गयी है. 

ये भी पढ़ें: पुलिस एसोसिएशन के अल्टीमेटम पर जयराम महतो का पलटवार, बोले- स्पीकर को 4 बार फोन किया, नहीं हुई सुनवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >