Cycling: राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता में झारखंड को कांस्य पदक

76वीं सीनियर, 53वीं जूनियर व 39वीं सब जूनियर राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया गया है

रांची. तमिलनाडु साइकिलिंग एसोसिएशन और साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 76वीं सीनियर, 53वीं जूनियर व 39वीं सब जूनियर राष्ट्रीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई में किया गया है. प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड के सब जूनियर बालक वर्ग ने टीम स्प्रिंट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता. टीम में विकास उरांव, अर्जुन कुमार और निखिल लोहार शामिल हैं. टीम को और प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट, प्रथम कुमार व मैनेजर जितेंद्र महतो को झारखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, महासचिव शैलेंद्र पाठक, कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह सहित अन्य ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >