झारखंड : पुलिस मुख्यालय के पत्र से नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की सुरक्षा लौटाई

Radha Krishna Kishore: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की ओर से मिली सुरक्षा व्यवस्था लौटा दी है. मंत्री पिछले पांच दिनों से बिना सुरक्षा के ही सरकारी कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं.

रांची से आनंद मोहन की रिपोर्ट 

Radha Krishna Kishore: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराए गए सुरक्षा गार्ड को हटा दिया. उन्होंने सुरक्षा से संबंधित सभी सुविधाओं को उन्होंने वापस लौटाया. पिछले पांच दिनों से वह बिना सुरक्षा के ही घूम रहे हैं. गुरुवार को आयोजित कैबिनेट की बैठक में भी वित्त मंत्री बिना सुरक्षा के ही पहुंचे. हालांकि, वह अभी भी मंत्री की सरकारी गाड़ी में घूम रहे हैं. 

क्या है मामला: पुलिस मुख्यालय के पत्र से नाराज हैं मंत्री

पुलिस मुख्यालय की ओर से वित्त विभाग को एक पत्र आया था, जिसमें कहा गया था कि सुरक्षा के एक वाहन को वापस लिया जाए. दरअसल, वित्त मंत्री की सुरक्षा में तीन वाहन चल रहे थे. सुरक्षा में 16 सुरक्षा कर्मी तैनात थे. वित्त विभाग के संयुक्त सचिव ने इससे संबंधित पत्र वित्त मंत्री को भेज दिया. इसी से वित्त मंत्री की नाराजगी बढ़ी है. 16 सुरक्षा कर्मियों को तीन गाड़ियों में बैठाकर घुमाना व्यावहारिक नहीं था. इसके बाद वित्त मंत्री ने सुरक्षा से संबंधित सभी सुविधाएं लौटा दीं.

यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट का फैसला: 12 से कम पंचायत वाले प्रखंडों में अब बीडीओ-सीओ में से कोई एक ही

यह भी पढ़ें: हजारीबाग प्रतिभा सम्मान: 936 टॉपरों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, बोले- आज के समय में ‘स्मार्ट’ बनना जरूरी

यह भी पढ़ें: RIMS News: रिम्स में MBBS, PG और सुपर स्पेशियलिटी सीटों में होगी बढ़ोतरी, केंद्र से मांगी जाएगी मदद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >