Jharkhand Election 2024: अनगड़ा में कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- भाजपा के बहकावे में न आए जनता

Jharkhand Election 2024: अनगड़ा के चिलदाग स्कूल मैदान में कल्पना सोरेन ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने भाषण में कल्पना सोरेन ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बीजेपी के बहकावे में न आएं.

Jharkhand Election 2024: अनगड़ा, जितेंद्र कुमार- जेएमएम की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने मंगलवार को चिलदाग स्कूल मैदान में चुनावी सभा की. सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप के पक्ष में लोगों से वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता अब बीजेपी के झांसा में नहीं आनेवाली है. भाजपा ने यहां 18 साल शासन किया. लेकिन लोगों की तकदीर नहीं बदली. उन्होंने कहा कि बीजेपी की नीतियों से नहीं बल्कि देश बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा. राज्य में अगर दोबारा हेमंत सोरेन की सरकार बनी तो बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा.

बीजेपी के बहकावे में न आएं- कल्पना सोरेन

कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सरकार ने राज्य में विकास की एक बड़ी लकीर खींची है. अगर झारखंड में दोबारा हेमंत सरकार बनी तो इसे और भी मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बीजेपी के डबल इंजन की सरकार ने सत्ता में आकर गांव के विद्यालयों को बंद कराया है. कल्पना ने बीजेपी को जुमलेबाजों की पार्टी कहते हुए लोगों से अपील की है कि वे उनके नेताओं के बहकावे में ना आए.

हेमंत सरकार ने किए हैं कई कल्याणकारी काम- कल्पना सोरेन

मंच से बोलते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड में कई कल्याणकारी काम किए हैं. 40 लाख लोगों को पेंशन, 9 लाख महिलाओं को सावित्री बाई फुले योजना का मिला लाभ. इसके अलावा मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की माता और बहनों को हर महीने 1000 रुपए देने का काम किया है. बिजली बिल माफ करने से राज्य के 37 लाख लोगों को लाभ मिला है.

कार्यक्रम में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश कच्छप, डॉ. अमर कुमार चौधरी, झामुमो जिलाध्यक्ष मुश्ताक आलम, दीपा उरांव, मुस्तफा अंसारी, रंथा महली, वनमाली महतो, जमल मुंडा, दिनेश प्रमाणिक, माधो कच्छप, सतीश पंडा, महादेव मुंडा, इब्राहिम अंसारी, अब्दुल इमाम अंसारी, मिन्हाज आलम, हाशिम अंसारी, अमानुल्लाह अंसारी, आमिर हमजा अंसारी, शफीक अंसारी, रब्बानी राज, शाकिर अंसारी, रजाक अंसारी, सिद्दीक अंसारी, फारुख खान, जयपाल हजाम, युनुस अंसारी, इरफान अंसारी, शहनाज खातून, अनिता देवी, मेरी तिर्की, विश्राम महतो, छोटेलाल महतो सहित अन्य उपस्थित थे.

Also Read: सिंदरी में JMM-कांग्रेस पर बरसे शिवराज सिंह चौहान, कहा- लुटेरी है झारखंड सरकार, 10 हजार करोड़ कर गई हजम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >