Jharkhand Election 2024: घर-घर जाकर प्रचार में जुटे उम्मीदवार, 38 विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान

Jharkhand Election 2024: मंगलवार को उम्मीदवारों ने घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील की. राजनीतिक दल अंतिम समय में भी प्रचार में जुटे हैं. सोशल मीडिया पर भी जमकर प्रचार किया गया है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान कल यानी बुधवार (20 नवंबर) को है. राजनीतिक दल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं. उनसे अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी प्रचार अभियान जारी है. राजनीतिक दल अंतिम समय में में भी प्रचार में जुटे हैं.

क्या है निर्वाचन आयोग का निर्देश

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद अधिकतम पांच कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी घर-घर जाकर समर्थन मांग सकते हैं. इसपर कोई कोई रोक नहीं है.

कल 38 सीटों पर होगी वोटिंग

झारखंड विधानसभा की 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को दूसरे और अंतिम चरण में मतदान होगा. पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीट के लिए मतदान हो चुका है. दूसरे चरण में कई दिग्गज प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.

इन 38 विधानसभा सीटों पर कल मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में इन 38 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा.

राजमहल
बोरियो
बरहेट
लिट्टीपाड़ा
पाकुड़
महेशपुर
शिकारीपाड़ा
नाला
जामताड़ा
दुमका
जामा
जरमुंडी
मधुपुर
सारठ
देवघर
पोड़ैयाहाट
गोड्डा
महगामा
रामगढ़
मांडू
धनवार
बगोदर
जमुआ
गांडेय
गिरिडीह
डुमरी
गोमिया
बेरमो
बोकारो
चंदनकियारी
सिंदरी
निरसा
धनबाद
झरिया
टुंडी
बाघमारा
सिल्ली
खिजरी

Also Read: Jharkhand Election 2024: जामताड़ा में कुष्ठ रोगियों के लिए अगल बूथ, 57 पीड़ित पहली बार करेंगे मतदान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >