Jharkhand Election 2024: चुनाव से पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अपील, कहा- परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में लें हिस्सा

Jharkhand Election 2024: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने लोगों से वोट देने की अपील की है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान जरूर करें.

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग कल यानी बुधवार (20 नवंबर) को होगी. चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रांची के धुर्वा में मीडिया से बात की. प्रेस वार्ता में के रवि कुमार ने बताया कि दूसरे चरण का मतदान कल 14,218 बूथों पर होगा. उन्होंने कहा कि इनमें से 31 बूथों पर सुबह सात से शाम चार बजे तक ही वोटिंग होगी. मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं.

परिवार के साथ लोकतंत्र के महापर्व में लें हिस्सा- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने इस दौरान अपील करते हुए कहा कि सभी मतदाता वोट जरूर करें. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सपरिवार, आस-पड़ोस और मित्रों के साथ मतदान केंद्र जाकर उत्सवी माहौल में वोट करें.

14,218 बूथों पर होगा मतदान

के रवि कुमार ने बताया कि दूसरे चरण के 14,218 बूथों में से 48 बूथों को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है. वहीं, महिलाओं की ओर से संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 है. 22 मतदान केंद्र दिव्यांगजनों की ओर से संचालित होंगे. जबकि, युवाओं के हाथों में 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था रहेगी.

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के साक्ष्य दें, होगी कार्रवाई- के रवि कुमार

मीडिया के एक सवाल के जवाब के रवि कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के संज्ञान में आचार संहिता उल्लंघन के जितने भी मामले आते हैं, उन पर तत्काल कार्रवाई होती है. उन्होंने कहा कि अभी तक आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में 90 केस दर्ज कर कार्रवाई की गयी है.

उन्होंने पत्रकारों से भी अपील करते हुए कहा कि अगर उनके सामने भी आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले आते हैं तो वो निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी दें. हम नियमानुसार कार्रवाई करेंगे.के रवि कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से लेकर अब तक 200 करोड़ से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है.

Also Read: Train Accident: देवघर में बड़ा रेल हादसा, ट्रक से टकराई पैसेंजर ट्रेन, बाल-बाल बचे यात्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >