कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू समेत 12 महिला बनीं झारखंड की विधायक, सबसे ज्यादा 5 कांग्रेस की

Jharkhand Election Results: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सबसे ज्यादा 12 महिला उम्मीदवार जीतीं हैं. वर्ष 2009 के चुनाव में 10 महिला निर्वाचित हुईं थीं.

Jharkhand Election Results: झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सबसे ज्यादा 12 महिला विधायक निर्वाचित हुईं हैं. कांग्रेस पार्टी की 5 महिला विधायक निर्वाचित हुईं हैं. इनमें एक विधायक ऐसी हैं, जिन्होंने सबसे अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है.

आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम सबसे बड़े अंतर से जीतीं

कांग्रेस पार्टी ने संताल परगना की पाकुड़ विधानसभा सीट से आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम को अपना उम्मीदवार बनाया था. उन्होंने 82 हजार से अधिक मतों से चुनाव जीता है. वह पहली बार विधायक बनीं हैं.

महगामा से फिर विधायक चुनी गईं दीपिका पांडेय सिंह

संताल परगना के ही महगामा विधानसभा की विधायक और झारखंड सरकार की कृषि एवं सहकारिता मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुईं हैं. वर्ष 2019 के चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से जीत दर्ज की थी.

समरेश सिंह की बहू श्वेता सिंह भी बनीं विधायक

बोकारो विधानसभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार श्वेता सिंह ने जीत दर्ज की है. वह पहली बार विधायक निर्वाचित हुईं हैं. श्वेता सिंह बोकारो के कद्दावर नेता रहे समरेश सिंह की बहू हैं.

शिल्पी नेहा तिर्की दोबारा विधायक चुनी गईं

शिल्पी नेहा तिर्की ने भी विधानसभा का चुनाव जीत लिया है. वह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मांडर विधानसभा सीट से निर्वाचित हुईं हैं. आय से अधिक संपत्ति के मामले में बंधु तिर्की के जेल जाने के बाद उनकी बेटी शिल्पा नेहा तिर्की ने उपचुनाव में जीत दर्ज की थी. अबकी बार वह मांडर (एसटी) की विधायक निर्वाचित हुईं हैं.

कल्पना सोरेन समेत झामुमो की 3 उम्मीदवारों को मिली जीत

झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली 3 महिला भी विधायक निर्वाचित हुईं हैं. इसमें हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, झारखंड की पूर्व मंत्री डॉ लोईस मरांडी और सबिता महतो शामिल हैं.

भाजपा छोड़ झामुमो में आने वाली लोईस मरांडी जामा से जीतीं

जामा से चुनाव जीतने वाली डॉ लोईस मरांडी भाजपा छोड़कर विधानसभा चुनाव से पहले झामुमो में शामिल हुईं थीं. सबिता महतो फिर से ईचागढ़ से निर्वाचित हुईं हैं.

भाजपा की 4 महिला उम्मीदवारों को मिली जीत

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली 4 महिलाएं भी विधायक निर्वाचित हुईं हैं. डॉ नीरा यादव फिर से कोडरमा विधानसभा से चुनी गईं हैं. मंजू कमारी ने जमुआ (एससी) विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है. रागिनी सिंह और पूर्णिमा साहू ने भी विधानसभा का चुनाव जीता है.

Also Read

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को सीएम पद की लेंगे शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

प्रचंड जीत के बाद सीएम आवास में विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यपाल से मिलेंगे हेमंत सोरेन

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा में इस बार दिखेंगे ये नए 19 चेहरे, इस पार्टी के सबसे अधिक विधायक

Video: विधानसभा चुनाव जीतने के बाद आजसू के एकमात्र विधायक क्यों देना चाहते हैं इस्तीफा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >