झारखंड: अधिवक्ता व उनके बेटे के खाते से साइबर अपराधी ने उड़ाये 9.64 लाख, ये गलती पड़ी भारी

ओएलएक्स की ओर से किताब खरीदने की बात कहते हुए पैसा भेजने के लिए अकाउंट नंबर व मोबाइल नंबर मांगा गया.

रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता बिनय कुमार व उनके बेटे प्रतीक आनंद के खाते से साइबर अपराधी ने नौ लाख 64 हजार रुपये निकाल लिया है. मामले में अधिवक्ता ने रांची स्थित सीआइडी के साइबर थाना में शिकायत की है. उन्होंने कहा है कि वे अरगोड़ा थाना क्षेत्र के बायपास पूर्णिमा हाउस में रहते हैं. 21 जून को उनके पुत्र प्रतीक आनंद के दोस्त सुभांग मिश्रा ने ओएलएक्स ऐप पर अपनी पुराना किताब बेचने के लिए विज्ञापन डाला था.

विज्ञापन देख कर ओएलएक्स की तरफ से सुभांग से चैट किया जाने लगा. इस दौरान ओएलएक्स की ओर से किताब खरीदने की बात कहते हुए पैसा भेजने के लिए अकाउंट नंबर व मोबाइल नंबर मांगा गया. लेकिन सुभांग के पास अकाउंट नंबर नहीं था. इसलिए उसने दोस्त प्रतीक आनंद का मोबाइल नंबर उसे दे दिया. इसके बाद साइबर अपराधी ने मोबाइल नंबर 8602073669 से प्रतीक आनंद को फोन किया.

फिर किताब का पैसा भेजने के लिए अपना क्यूआर कोड प्रतीक के नंबर पर भेजा. इसके बाद इधर-उधर की बातों में साइबर अपराधी ने प्रतीक को उलझा दिया और क्यूआर कोड को स्कैन कराया. इसके बाद प्रतीक के केनरा बैंक के खाते से 18 हजार रुपये व मेरे इंडियन बैंक अकांउट नंबर से 946081 रुपये निकाल लिये गये. अधिवक्ता बिनय कुमार ने कहा कि उन्होंने पुत्र की मेडिकल में पढ़ाई के लिए पैसे रखे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >