Jharkhand News: महज 20 हजार रुपये के एवज में बेच दिया दूधमुंहे बच्चे को, जानें क्या है मामला

एक दंपती ने केवल 20 हजार में ही अपने बच्चे को बेच दिया. मामले का खुलासा होने पर बच्चे को दोबारा दंपती को सौंप दिया गया. बच्चे की खरीदारी करने का आरोपी तज्जमुल हुसैन अशोकनगर रांची का रहनेवाला है.

रांची: एक दंपती ने अपने एक माह के दुधमुंहे बच्चे का 20 हजार रुपये में बेच दिया. आरोपी दंपती लपरा पंचायत की मल्हार टोली के रहनेवाले हैं. बाद में मामले का खुलासा होने पर बच्चे को दोबारा दंपती को सौंप दिया गया. मिले पैसे को लेकर विवाद होने पर बच्चे की सौदेबाजी की पोल खुली. बच्चे की खरीदारी करने का आरोपी तज्जमुल हुसैन अशोकनगर रांची का रहनेवाला है.

कागजात पर दो मुखिया से कराया हस्ताक्षर :

सौदेबाजी से पहले बाकायदा सादे कागजात पर गोद लेने का पत्र तैयार किया गया. उस पर लपरा पंचायत की मुखिया पुतुल देवी और मायापुर पंचायत की मुखिया पुष्पा खलखो ने भी अपने मुहर के साथ हस्ताक्षर किये. पत्र में लिखा गया है कि बच्चा बेचनेवाले दंपती के सात बच्चे हैं और गरीबी के कारण वह सबको पालने में असमर्थ हैं.

इसकी जानकारी जब बजरंग दल के प्रताप यादव को मिली, तो उन्होंने इसका विरोध किया. इस पर बच्चे को फिर से दंपती के हवाले कर दिया गया. अब पुलिस भी अपने स्तर से जांच कर रही है. डीएसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी को जांच के लिए कहा गया है. रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी.

खरीदार सामने नहीं आया :

जानकारी के अनुसार, जिस व्यक्ति ने बच्चे को खरीदा था, वह स्वयं सामने नहीं आया. बीच में एक व्यक्ति ने सभी संबंधित लोगों से संपर्क कर मामले को अंजाम दिया था.

मेरी पहल पर बच्चे को वापस दंपती को सौंपा गया : पुतुल 

लपरा पंचायत की मुखिया पुतुल देवी ने बताया कि जब मेरे पास सभी आये थे, तो उस कागज पर मायापुर मुखिया का पहले से हस्ताक्षर था, इसलिए मैंने भी कर दिया. लेकिन जब लेन-देन की जानकारी मिली, तो मैंने पहल कर बच्चे को वापस दिलाया. वहीं पुष्पा खलखो से पूछने पर कहा गया कि सब मामला रफा-दफा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >