झारखंड में 2.3 तो इस जिले में 23 फीसदी के हिसाब से मिल रहे संक्रमित, फिर भी जांच की गति बेहद धीमी

झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं फिर भी जांच की गति बेहद धीमी है. राज्य में जहां 2.3 प्रतिशत के हिसाब से संक्रिमत मिल रहे हैं तो वहीं रांची जिले में 23 फीसदी के हिसाब दर संक्रमित मिल रहे हैं. वो भी ज्यादातर जांच एंटीजन किट के माध्यम से हो रहा है

रांची : झारखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. वहीं, जांच की गति बहुत धीमी है. राज्य में रोजाना 9,000 से भी कम जांच हो रही है. वहीं, आरटीपीसीआर जांच कुछ सेंटर पर ही हो रही है. यह कुल जांच का मात्र पांच से 10 फीसदी है. 90 से 95 फीसदी जांच एंटीजन किट से की जा रही है. स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 2.3 व रांची में 15 से 23 फीसदी के हिसाब से संक्रमित मिल रहे हैं.

आरटीपीसीआर जांच बढ़ने से संक्रमितों का आंकड़ा और अधिक बढ़ने की संभावना है. रांची में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिख कर मैन पावर और फंड उपलब्ध कराने का आग्रह किया है. वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का फैलाव रोकने के लिए जांच का दायरा बढ़ाना होगा और टीकाकरण में गति लानी होगी.

इधर,स्वास्थ्य विभाग ने जांच बढ़ाने के निर्देश दिये हैं, लेकिन जिलों में भुगतान नहीं होने के कारण निजी एजेंसी द्वारा जांच, टीकाकरण और सैंपलिंग का काम बंद कर दिया है. रांची जिला में निजी एजेंसी का 7,38,40,865 रुपये लंबित है. जांच के मद में 4,29,52,040, भोजन मद में 2,03,18,560 और दवा मद में 1,05,70,265 रुपये बकाया है.

5,10,888 लोगों को लग चुका है बूस्टर डोज :

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य में बूस्टर डोज फ्री दिया जा रहा है. राज्य के सभी जिलों में बूस्टर डोज लगना शुरू हो गया है. राज्य में अब तक 18 से 59 साल (16 जुलाई तक) के 5,10,888 लोगों को बूस्टर डोज लग चुका है. राज्य में 2,12,17,122 को बूस्टर डोज देने का लक्ष्य है.

Posted By: Sameer Oraon

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >