झारखंड में 14 मई से शुरू हुआ था 18+ के लिए टीकाकरण अभियान, लेकिन 1 माह में सिर्फ 08% लोगों को लगा टीका, जानें किस जिले में कितना फीसदी हुआ

बुधवार रात में जारी आंकड़े के अनुसार, राज्य में सबसे ज्यादा लोहरदगा में 13 व सिमडेगा में 12 व खूंटी में 11 फीसदी टीकाकरण हुआ है. रांची, पूर्वी सिंहभूम व देवघर, साहेबगंज, पाकुड़ व कोडरमा में नौ-नौ फीसदी टीकाकरण हुआ है. वहीं, लातेहार, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़ में आठ-आठ, गुमला, दुमका, सात, गढ़वा, जामताड़ा, सरायकेला और प सिंहभूम में सात-सात व पलामू में छह फीसदी, धनबाद व गिरिडीह में छह, चतरा में पांच फीसदी टीकाकरण है.

By Prabhat Khabar | June 17, 2021 10:57 AM

रांची : राज्य में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण 14 मई से शुरू हुआ. आज 17 जून है. यानी एक माह से अधिक की अवधि पूरी हो गयी है. लेकिन, टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने के कारण अब तक सिर्फ आठ फीसदी यानी 11 लाख 84 हजार 149 (16 जून तक) युवाओं को ही टीका का पहला डोज लगा है. जबकि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में इस आयु वर्ग के एक करोड़ 57 लाख 34 हजार 635 लोगों को टीका देने का लक्ष्य रखा है.

बुधवार रात में जारी आंकड़े के अनुसार, राज्य में सबसे ज्यादा लोहरदगा में 13 व सिमडेगा में 12 व खूंटी में 11 फीसदी टीकाकरण हुआ है. रांची, पूर्वी सिंहभूम व देवघर, साहेबगंज, पाकुड़ व कोडरमा में नौ-नौ फीसदी टीकाकरण हुआ है. वहीं, लातेहार, गोड्डा, हजारीबाग, रामगढ़ में आठ-आठ, गुमला, दुमका, सात, गढ़वा, जामताड़ा, सरायकेला और प सिंहभूम में सात-सात व पलामू में छह फीसदी, धनबाद व गिरिडीह में छह, चतरा में पांच फीसदी टीकाकरण है.

18 प्लस के लोगों को लगा पहला डोज (14 जून तक आंकड़े)

जिला टीका लक्ष्य टीका लगा

बोकारो 983687 58247

चतरा 497434 22611

देवघर 711687 61275

धनबाद 1280443 70001

दुमका 630300 42593

पूर्वी सिंहभूम 1094150 95791

गढ़वा 630940 42171

गिरिडीह 1166439 59155

गोड्डा 626536 45799

गुमला 489005 35958

हजारीबाग 827317 58652

जामताड़ा 377310 25346

जिला टीका लक्ष्य टीका लगा

खूंटी 2553698 26959

कोडरमा 341640 27459

लातेहार 346753 26393

लोहरदगा 220264 25425

पाकुड़ 429482 34580

पलामू 925276 55537

रामगढ़ 452864 32995

रांची 13890036 120530

साहेबगंज 548796 45931

सरायकेला 508009 34466

सिमडेगा 285986 30424

प सिंहभूम 7165583 42754

Posted By : Sameer Oraon

Next Article

Exit mobile version