Jharkhand News: झारखंड के दो पूर्व मुख्यमंत्रियों (अर्जुन मुंडा व रघुवर दास) का आज (3 मई) जन्मदिन है. झारखंड के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को जन्मदिन के मौके पर सुबह से ही सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से शुभकामनाएं दी जा रही हैं. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने अर्जुन मुंडा व रघुवर दास को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है.
सीएम ने ट्वीट कर दी बधाई
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर कामना की है कि परमात्मा उन्हें सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें.
जन्मदिन की बधाई
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने कामना की है कि वे सदैव स्वस्थ और दीर्घायु रहें.
बधाई के लिए जताया आभार
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट किया है कि उनके जन्मदिन पर रांची महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके रांची आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामना दीं. इसके लिए उन्होंने उनका आभार प्रकट किया.
जन्मदिन की शुभकामनाएं
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को उनके जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद सीपी जोशी एवं झारखंड के पूर्व मंत्री राज पलिवार व नीलकंठ सिंह मुंडा समेत अन्य ने शुभकामनाएं दीं. आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री व पूर्व सीएम रहे अर्जुन मुंडा का जन्म जमशेदपुर में 3 मई 1968 को हुआ, जबकि 3 मई 1955 को जमशेदपुर में पूर्व सीएम रघुवर दास का जन्म हुआ.
Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ के पतरातू में मवेशी चराने जंगल गये चरवाहा की वज्रपात से मौत
Posted By : Guru Swarup Mishra
