Hemant Soren : पेट्रोल पंप की लाइट में पढ़ रहा था बच्चा, वीडियो देखकर पिघला सीएम हेमंत सोरेन का दिल

Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बच्चे की मदद करने के लिए रांची डीसी को निर्देश दिया. वीडियो सामने आने के बाद सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह निर्देश दिया है. जानें क्या है पूरा मामला.

Hemant Soren : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. यदि कोई कुछ समस्या उन्हें सोशल मीडियो के माध्यम से बतलाता है तो वह उसपर संज्ञान भी लेते हैं. इसी तरह का एक मामला सामने आया है. उन्होंने मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी को निर्देश दिए हैं. दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने सीएम को टैग करते हुए एक बच्चे की समस्या से अवगत करवाया. इसके बाद सीएम में रांची डीसी को टैग करते हुए लिखा–संज्ञान लें एवं एलेक्स की पढ़ाई हेतु हर संभव मदद पहुंचाते हुए सूचित करें.

रांची के रिंग रोड का वीडियो आया सामने

दरअसल, एक्स पर यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा–रांची के रिंग रोड स्थित सुकुरहुटू में एक माँ अपने बेटे के भविष्य के लिए हर अंधेरे से लड़ रही है. चौधरी फ्यूल पेट्रोल पंप की लाइट के नीचे हर रात 8 वर्षीय एलेक्स मुंडा पढ़ाई करता है. उसकी मां नूतन टोप्पो उसे पढ़ाती हैं. सात साल पहले पति के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी नूतन टोप्पो पर ही आ गई. दिन भर पंप पर मेहनत मजदूरी करने के बाद नूतन टोप्पो और उनके बेटे के लिए रात को वह क्लास रूम बन जाता है. उम्मीद है एलेक्स एक दिन परिवार का नाम रौशन करेगा. नूतन टोप्पो जी के हौसले को सलाम. इस पोस्ट को यूजर ने सीएम हेमंत सोरेन को टैग भी किया.

यह भी पढ़ें : Ranchi News: सीएम हेमंत सोरेन बिना सुरक्षा के सड़क पर उतरे, रांची डीसी ने बुलाई अचानक बैठक

क्या नजर आ रहा है वीडियो में

सामने आए वीडियो में नजर आ रहा है कि एक बच्चा पेट्रोल पंप की लाइट में बैठक पढ़ रहा है. पढ़ने में उसकी मदद एक महिला कर रही है जो उसकी मां है. दोनों बहुत ही सकून से वीडियो में नजर आ रहे हैं.

रांची डीसी ने दिया जवाब

रांची डीसी ने एक पोस्ट पर जवाब देते हुए कहा कि महोदय, संदर्भित मामले में संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए है. साथ ही एलेक्स को बेहतर शिक्षा मिलें इसके लेकर जिला प्रशासन हर संभव मदद देगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >