थोड़ी देर में भाजपा का दामन थामेंगे झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता, हिमंता बिस्व सरमा करेंगे स्वागत

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगने वाला है. थोड़ी देर में पार्टी के एक बड़े नेता भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं.

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगने वाला है. थोड़ी देर में झारखंड कांग्रेस के बड़े नेता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने जा रहे हैं. सुबह 9:15 बजे कांग्रेस नेता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे. असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी हिमंता बिस्व सरमा उनको पार्टी में शामिल करवाएंगे. पार्टी के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है. हालांकि, प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता का नाम नहीं बताया, जो भाजपा में शामिल हो रहे हैं.

सुबह 9:15 बजे भाजपा कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन

स्टेट लेवल के कांग्रेस नेता को पार्टी में शामिल करवाने के लिए बाकायदा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें हिमंता बिस्व सरमा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:15 बजे किया गया है.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read

Jharkhand Election 2024: ‘झारखंड को बचाने के बीजेपी को दें वोट’, JMM पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- हेमंत सोरेन लाचार और विवश

Jharkhand Election 2024: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई प्रत्याशी 28 अक्टूबर को करेंगे नामांकन, मौजूद रहेंगे कई नेता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >