मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: पलामू में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला समेत तीन घायल
पलामू, सैकत: पलामू में एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला समेत तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे वे घायल हो गए. घायलों का इलाज मेदिनीनगर के एमएचसीएच में चल रहा है. घटना पलामू जिले के चैनपुर प्रखंड की है. सूत्रों के अनुसार राजपतिया देवी, मुन्ना खान और अल्ताफ खान चैनपुर में सड़क किनारे खड़े थे. तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अपना नियंत्रण खो दिया. इससे तीनों जख्मी हो गए.
रांची: बीआईटी मेसरा-लालपुर सेंटर के तत्वावधान में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में टीम लूज़र ने टीम हेपन्स को संघर्ष के बाद हराते हुए फाइनल जीत लिया. विजेता टीम के दीपक जेना ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उसके इस बेहतरीन खेल के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया. आज के फाइनल मुकाबले में उपविजेता टीम के कप्तान निखिल आनंद, भवेश, आदित्य, गोविंद ने बेहतरीन प्रदर्शन से मैच को बहुत ही रोमांच बना दिया. विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए निदेशक डॉ वंदना भट्टाचार्य ने कहा कि आने वाले दिनों में खेल के अलावा अन्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. सहायक कुलसचिव सिद्धिकांत मिश्रा, खेल प्रभारी डॉ संदीप नाथ शाहदेव ने भी प्रतिभागियों को बधाई दी. इस आयोजन में शामिल डॉ संजय कुमार, डॉ अरुण कुमार सिंह, सोनी कुमारी, शांतनु कुमार, अजय कुमार, बिनोद कुमार, डॉ प्रशांत, अनामिका कुमारी, मनोज कुमार, शांतनु कुमार, डॉ जलेश्वर भगत, निखिल आनंद, अपूर्वा झा, आस्था मिश्रा समेत अन्य थे. टग ऑफ वॉर के विजेताओं को भी प्रस्तिपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया.
रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) में गणित विभाग के तत्वावधान में ली अलजेब्रा एंड कांबिनटोरियल आइडेंटिटी विषय पर व्याख्यान दिया गया. कार्यक्रम का संचालन कर रहे गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार परीदा ने मुख्य वक्ता प्रोफेसर कैलाश सी मिश्रा की जीवन यात्रा के विषय में जानकारी दी. प्रोफेसर मिश्रा अमेरिका में नार्थ कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं. प्रोफेसर मिश्रा को ‘अपनी माटी अपने देश ‘ से इतना प्यार है कि जब भी समय मिलता है वह देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में जाकर अपनी शोध के नवीन आयामों को समझाते और प्रस्तुत करते हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सांख्यिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कुंजबिहारी पंडा ने मुख्य अतिथि प्रोफेसर कैलाश सी मिश्रा को बुके और शाल देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया.
पदमा: हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र में नेशनल पार्क के पास ऑटो पलटने से एक छात्रा की घटनास्थल पर मौत हो गयी. घटना शुक्रवार शाम सात बजे की है. छात्रा इचाक के डाडीघाघर गांव की थी. वह इचाक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से घर डाडीघाघर जा रही थी. इसी बीच नेशनल पार्क जंगल के पास ऑटो पलटने से उसकी मौत हो गयी. इसमें आधा दर्जन लोगों को हल्की चोटें आई हैं. मृतक छात्रा का नाम वर्षा कुमारी (पिता सोमर गंझू) है. कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बोंगा इचाक की छठी कक्षा की छात्रा थी. नया नामांकन हुआ था. दीपावली की छुट्टी में परिजन के साथ अपने घर इचाक थाना क्षेत्र के डाडी घाघर गांव जा रही थी.
खूंटी, चंदन कुमार: भगवान बिरसा मुंडा के गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा उलिहातू पहुंचे. वहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने सभी को समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.
रांची: ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने साहिबगंज के एसपी नौशाद आलम को समन जारी किया है और 22 नवंबर को पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा है.
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…