मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले.
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले.

Jharkhand Breaking News Live: विश्व हिंदू परिषद की विभाग स्तरीय बैठक जमशेदपुर में एक सितंबर को
रांची: विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की विभाग स्तरीय बैठक 01 सितंबर 2023 को जमशेदपुर से प्रारंभ होगी. इन बैठकों में मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री व अ०भा० प्रचार प्रसार सहप्रमुख सचिंद्रनाथ सिन्हा रहेंगे.
बोकारो थर्मल: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में 15 वर्षीया नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में लड़की के आवेदन पर पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. थाना में दर्ज मामले के आधार पर स्थानीय इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी आरके राणा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की के सौतेले पिता एवं दुष्कर्म में सहयोग करने के आरोप में लड़की की मां को गुरुवार को गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेज दिया गया.
बेतला, संतोष कुमार: पलामू टाइगर रिजर्व के गारू पूर्वी वन क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. छापामारी अभियान दूसरे दिन भी चलाया गया. सुरकुमी विद्यालय के सहायक शिक्षक रमेश कुमार गुप्ता पर लड़कियों के अवैध कारोबार करने के आरोप में उसे जेल भेजने के बाद दूसरे दिन उसके घर पर छापामारी अभियान चलाया गया. गारू बाजार में बुधवार की रात सुरकुमी विद्यालय के सहायक शिक्षक रमेश कुमार गुप्ता के घर में वन विभाग की टीम ने छापेमारी की थी.
मेदिनीनगर: शहर थाना पुलिस ने 5.18 ग्राम हेरोइन के साथ कांदू मोहल्ले के रहने वाले जितेंद्र कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ने बताया कि 30 अगस्त की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि टीओपी दो अंतर्गत कांदू मोहल्ला के रामनगर में जितेंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा नशीला पदार्थ बेचा जा रहा है. इसके बाद पुलिस अवर निरीक्षक वरीय पदाधिकारी के आदेश पर जितेंद्र कुमार गुप्ता के घर के पास पहुंचे. पुलिस को देखकर पक्के मकान से निकलकर एक व्यक्ति को भगाने का प्रयास कर रहा था. इसके बाद पुलिस ने रोक कर उसकी तलाशी ली. तलाशी लेने के बाद उसके पास से 17 कागज की पुड़िया में 5.18 ग्राम हेरोइन पकड़ा गया. पकड़ने के बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधान के तहत उसे गिरफ्तार कर लिया. इस छापेमारी में पुलिस अवर निरीक्षक महावीर एकका, सहायक अवर निरीक्षक सुधीर कुमार, हवलदार जसमुद्दीन खान, आरक्षी सूर्यनाथ सिंह, मुकेश कुमार सिंह व उपेंद्र कुमार शामिल थे.
झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन I.N.D.I.A की बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी हैं.
चंद्रपुरा (बोकारो): डुमरी उपचुनाव को लेकर चंद्रपुरा प्रखंड के जरूवा मोड़ पर बनाए गए चेकनाका पर स्टैटिक सर्विलांस टीम ने गुरुवार की सुबह जांच के दौरान एक वाहन से एक लाख 40 हजार रुपये बरामद किए. हुंडई कार आई 20 (जेएच 09 एएफ-0453) पर सवार व्यक्ति तेलो पश्चिमी निवासी निखिल कुमार द्वारा राशि से संबंधित कोई दस्तावेज टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा सका. इसके बाद राशि को जब्त कर लिया गया.
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले.