Jharkhand Breaking News LIVE: रांची हिंसा में घायल लोगों को रिम्स से छुट्टी, न्यायिक हिरासत में गए जेल

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
5:04 PM. 29 Jun 22 5:04 PM. 29 Jun

रांची मेन रोड हिंसक घटना में घायल लोगों को अस्पताल से छूट्टी के बाद भेजा जेल

रांची मेन रोड में हुई हिंसक घटना में घायल चार लोगों को रिम्स से छुट्टी दे दी गई है. सभी आरोपितों को कड़ी सुरक्षा के बीच मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने चारों आरोपितों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना में कुल छह लोग घायल हुए थे. घायलों का इलाज सर्जरी विभाग के डॉ विनय प्रताप की देखरेख में डेंगू वार्ड में चल रहा था.

3:45 PM. 29 Jun 22 3:45 PM. 29 Jun

बोकारो में दिनदहाड़े अपराधियों ने लूटे 40 लाख

बोकारो (मुकेश झा): धनबाद-टाटा हाईवे गुरुद्वारा के पास इंडियन बैंक से बाइक सवार छह अपराधियों ने 40 लाख रुपये के लूट की घटना को अंजाम दिया है. सभी अपराधी मास्क पहने हुए थे. बैंक कर्मियों को बाथरूम में बंद कर घटना को अंजाम दिया गया है. मौके पर बोकारो एसपी चंदन झा पहुंच गए हैं.

11:11 AM. 29 Jun 22 11:11 AM. 29 Jun

ललपनिया के दाकासाडम गांव के जंगल में पुलिस-नक्सलियों में मुठभेड़

ललपनिया (राकेश वर्मा) : जगेश्वर थाना अतंर्गत लुगूपहाड के तलहटी दाकासाडम गांव के निकट जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इस मुइभेड़ में सैकड़ों राउंड गोली चली. नक्सली भागने में सफल रहे. पुसिल सर्च अभियान चलाने में जुटी हुई है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >