मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Jharkhand Update: धनबाद के बैंक मोड़ में व्यवसाई दीपक अग्रवाल को मारी गोली
झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में आज (28 अक्टूबर) को भारत ने मलेशिया को 5-0 से रौंद डाला. भारत ने आज भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भारतीय टीम की वंदना कटारिया को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
धनबाद के बैंक मोड़ में व्यवसाई को गोली मार दी. गोली व्यापारी दीपक अग्रवाल के गले में लगी है. बताया जा रहा है कि बार-बार उनसे रंगदारी मांगी जा रही थी. रंगदारी नहीं देने पर जान से मराने की धमकी दी जा रही थी. गंभीर हालत में दीपक अग्रववाल को जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह कार सेंटर के संचालक हैं. पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा है कि धनबाद की पुलिस चूड़ी पहन ले. वह अपराधियों को रोकने में नाकाम है. उन्होंने बाजार बंद करने की भी अपील की है.
हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के नयाटांड़ पंचायत की मुखिया लीलावती देवी के देवर सकलदेव कुमार महतो (40) की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई. परिजनों के अनुसार सकलदेव महतो 27 अक्टूबर की रात अपने घर से साइकिल से शनिवार बाजार की ओर जा रहा था. उसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया. सकलदेव महतो को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
झारखंड वीमेंस एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में 28 अक्टूबर को चीन ने थाईलैंड को 6-0 से पराजित कर दिया. अगला मैच भारत और मलेशिया के बीच खेला जाएगा. रात 8:30 बजे से.
खूंटी के उपायुक्त लोकेश मिश्र ने शनिवार को मुरहू प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मुरहू सीएचसी का निरीक्षण किया. इस दौरान दो चिकित्सक डॉ हलन बारला और डॉ राजकुमार शर्मा अनुपस्थित थे. उपायुक्त ने उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया है. कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने चिकित्सकों को अपने दायित्व को सही ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया. प्रसूति कक्ष के पास गंदगी देख डीसी बेहद नाराज हुए. कहा कि डॉक्टर लोगों को मौसमी बीमारी के संबंध में जागरूक करें. सीएचसी परिसर को साफ-सुथरा रखने के भी निर्देश डीसी ने दिए. अस्पताल परिसर में बने कुपोषण उपचार केंद्र को एक सप्ताह के अंदर क्रियाशील करने का निर्देश दिया.
झारखंड वीमेन एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी के आज (28 अक्टूबर) के पहले मुकाबले में जापान ने कोरिया को पराजित किया. जापान ने कोरिया को 4-0 से हरा दिया. अगला मुकाबला चीन और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा.