Jharkhand Breaking News LIVE: एसीबी ने रजिस्ट्री ऑफिस से अमर बाऊरी की संपत्ति की मांगी जानकारी

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:47 AM. 28 Oct 23 11:17 PM. 27 Oct

अब नौ तक जमा होगा मैट्रिक का पंजीयन फार्म

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के पंजीयन व नौंवी बोर्ड परीक्षा 2024 के परीक्षा फॉर्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी है. विद्यार्थी अब बिना विलंब शुल्क के नौ नवंबर तक आवेदन जमा कर सकेंगे. जबकि विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 12 से 22 नवंबर तक जमा लिया जायेगा. बिना विलंब शुल्क के जमा फॉर्म को जिला शिक्षा पदाधिकारी 10 नवंबर तक व विलंब शुल्क के साथ जमा आवेदन को 24 नवंबर तक सत्यापित कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि पूर्व में बिना विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर निर्धारित की गयी थी.

4:47 AM. 28 Oct 23 11:17 PM. 27 Oct

एसीबी ने रजिस्ट्री ऑफिस से अमर बाऊरी की संपत्ति की मांगी जानकारी

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाऊरी और उनकी पत्नी के नाम से खरीदी गयी अचल संपत्ति के बारे में रजिस्ट्री ऑफिस से जानकारी मांगी है. इसके लिए एसीबी की ओर से रांची जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों को पत्र लिखा गया है. रजिस्ट्री ऑफिस से रिपोर्ट आने के बाद एसीबी मुख्यालय के स्तर से इसकी समीक्षा की जायेगी. उल्लेखनीय है कि एसीबी पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के पांच पूर्व मंत्रियों की संपत्ति की जांच कर रही है. इनमें रंधीर सिंह, अमर कुमार बाऊरी, नीलकंठ सिंह मुंडा, नीरा यादव और लुईस मरांडी का नाम शामिल है. सभी की संपत्ति की जांच के लिए एसीबी में पांच अलग-अलग पीई दर्ज है. हाल के दिनों में एसीबी के स्तर से इसकी जांच तेज कर दी गयी है.

4:47 AM. 28 Oct 23 11:17 PM. 27 Oct

मंत्री आलमगीर आलम व कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे पहुंची धनबाद

झारखंड सरकार के संसदीय व ग्रामीण विकास मंत्री व कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम शुक्रवार को धनबाद पहुंचे. यहां सर्किट हाउस में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री आलम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. वहीं कांग्रेस की महगामा विधायक दीपिका पांडे भी धनबाद पहुंचे थी. यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद मंत्री श्री आलम व विधायक श्रीमति पांडे झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित रामकथा में शामिल हुए.

4:47 AM. 28 Oct 23 11:17 PM. 27 Oct

ऊपरघाट में 30 टन अवैध कोयला जब्त, धंधेबाज फरार

बोकारो एसपी आलोक प्रियदर्शी के आदेश पर पेंक-नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट के विभन्नि इलाकों में गुरूवार की देर रात से छापामारी कर मुख्यालय पुलिस ने देर लगभग 30 टन अवैध कोयला जब्त किया है. हांलाकि धंधेबाज पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. बताया जाता है कि हाल के दिनों में ऊपरघाट के विभन्नि इलाकों में धंधेबाजों के द्वारा कोयला जमाकर बिहार के मंडियों में भेजने की फिराक थे. इसकी सूचना बोकारो एसपी आलोक प्रियदर्शी को मिली. सूचना के आलोक में बोकारो एसपी ने एक टीम गठन कर गुरूवार की देर रात से छापामारी अभियान चलायी गयी. इस दौरान पलामू पंचायत के अदलबेड़ा और पोखरिया पंचायत के बंशी जंगल से मुख्यालय की टीम ने लगभग 30 टन अवैध कोयला जब्त किया. मुख्यालय पुलिस की इस कार्रवाई से धंधेबाजों में हंडकंप मच गया है. मुख्यालय की टीम जब्त अवैध कोयले को पेंक-नारायणपुर पुलिस को सुपूर्द कर मामला दर्ज कर धंधेबाजों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रहीं है. इस अभियान में मुख्यालय से इंस्पेक्टर नूतन मोदी, गोमिया सर्किल इंस्पेक्टर महेश सिंह, थाना प्रभारी मनीष कुमार सहित पुलिस के जवान शामिल थे. इस संबंध में बेरमो एसडीपीओ वशष्ठि नारायण सिंह ने कोयला छापामारी की पुष्टि की है.

4:47 AM. 28 Oct 23 11:17 PM. 27 Oct

ओडिशा में लैंडस्लाइड के कारण ट्रेनें प्रभावित

ओडिशा के पास कोथावलासा किरांडुल लाइन में लैंडस्लाइड होने के कारण जमशेदपुर की कई ट्रेनों पर असर पड़ा है. इसके तहत हावड़ा-जगदलपुर ट्रेन 29 अक्तूबर से 5 नवंबर तक टिटलागढ़ से चलेगी. वहीं, यह ट्रेन 30 अक्तूबर से 6 नवंबर तक टिटलागढ़-हावड़ा के रूप में चलेगी. इसी तरह विशाखापट्टनम किरांडुल और विशाखापट्टनम ट्रेन को 29 अक्तूबर से लेकर 6 नवंबर तक किरांडुल से संचालित की जायेगी.

4:47 AM. 28 Oct 23 11:17 PM. 27 Oct

नर्स के इंजेक्शन लगाते ही मासूम की मौत, मां ने डाक्टर पर लगाया आरोप

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जीटी रोड लोहार स्थित चंद्रावती क्लिनिक में कोरियाटांड गांव निवासी आयुष मंडल (2) की मौत के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने डाक्टर सुभाष चंद्रा पर ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हो-हंगामा किया. मृतक आयुष की मां हिमानी मंडल ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटे को उल्टी होने पर अस्पताल में भर्ती कराया. अस्पताल में नर्स ने इंजेक्शन लगाया, तो बेटा तड़पने लगा और उसकी मौत हो गई. पिता सचिन मंडल ने डाक्टर व नर्स पर इंजेक्शन का ओवरडोज देने का आरोप लगाया है. हंगामे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में घंटे चली वार्ता के बाद डॉक्टर ने ढाई लाख रुपए मुआवजा देने की बात कही. तब जाकर मामला शांत हुआ और परिजन बच्चे का शव लेकर गए. डॉक्टर ने कहा कि बच्चे को डायरिया व बुखार था. कार्डियक अरेस्ट के कारण मौत हुई है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jaya bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >