रांची में श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक, 5 मार्च को होगा कमेटी का विस्तार
रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुताहा तालाब के द्वारा श्री चैती दुर्गा मंदिर परिसर में एक आम बैठक बुलाई गई. इस बैठक में आम सभा की अध्यक्षता राजकुमार गुप्ता ने की. कोषाध्यक्ष संजय सिंह (लल्लू ) के द्वारा पिछले वर्ष 2022 की आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया. उसके बाद सभा अध्यक्ष ने मुख्य संरक्षक एवं संरक्षक मंडली को छोड़कर पुरानी कमिटी के सभी पदों वाली कमेटी को भंग कर दिया. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द नयी कमेटी बनाई जाए और पूजा धूमधाम मनाने का निर्णय लिया जाए. महासमिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने बताया कि अगली बैठक पांच मार्च को होगी. इसमें कमेटी का विस्तार किया जाएगा. बैठक में सभा में मुख्य संरक्षक किशोर साहू, राज कुमार गुप्ता, कुमार राजा, उदय साहू, रवि कुमार (पिंकू),गोपाल पारीक, संजय सिंह (लल्लू), उमंग सुल्तानिया, राहुल सिंह,महेश चन्द्रा, दीपू सिंह, पिंकू साहू, राहुल मुंडा, गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, सुरेश ठाकुर, ओम वर्मा, सोनू सिंह सतीश सिंह, गणेश सिंह, भोलू सिंह, बंटी वर्मा समेत अन्य मौजूद थे.