मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE:रांची में पुनीत अग्रवाल व राजवीर कंस्ट्रक्शन के ठिकानों पर जीएसटी की रेड
रांची: कारोबारी पुनीत अग्रवाल और राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर जीएसटी टीम छापेमारी कर रही है. बिहार में जीएसटी में गड़बड़ी से संबंधित जांच बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार पटना की टीम जांच कर रही है. यह जांच रांची के हरिओम टावर स्थित पुनीत अग्रवाल के आवास एवं कार्यालय में चल रही है. टीम हरिओम टावर के छठे तल्ले पर मौजूद राजवीर कंट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड में कागजातों को खंगालने में जुटी है. बता दें कि राजवीर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड से तीन डायरेक्टर जुड़े हैं, जिनमें पुनीत अग्रवाल, वीर अग्रवाल और विमल अग्रवाल शामिल हैं.
पिठोरिया (रांची), सुजीत केसरी: महाराज मदरा मुंडा ने पड़हा पंचों की सहमति से सन् 83 ईस्वी में जब अपनी राजगद्दी बालपोश पुत्र फणिमुकुट राय को सौंपी. इसी की याद में इंद मेला की शुरुआत की गयी. इस प्रकार 1941 वर्ष से हर वर्ष इस मेला का आयोजन पिठोरिया के मदनपुर गांव में हो रहा है. मुख्य अतिथि रांची सांसद संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि इंद मेला की प्राचीनता ही इसकी महत्ता दर्शाती है. यह स्थल महाराज मदरा मुंडा के साथ प्रथम नागवंशी महाराज फणिमुकुट राय की याद भी दिलाता है. विशिष्ट अतिथि कांके विधायक समरी लाल ने कहा कि यह मेला आदिवासी और गैर आदिवासियों की समानता और समरसता का उदाहरण है. सामाजिक सद्भाव का यही रूप इस मेले की मुख्य विशेषता रही है. इंद मेला का झारखंड में लगने वाले मेलों में विशेष स्थान है. इस मौके पर पाहन और पुरोहित के द्वारा विधिवत टोपर की पूजा की गई. 12, 22, 24 और झुका पड़हा समुदाय के लोग पारंपरिक वेशभूषा व हथियार के साथ में उपस्थित होकर मेले की शोभा बढ़ा रहे थे. वर्षा के व्यवधान के बावजूद लोगों को उत्साह चरम पर था. सभी धर्म के मानने वाले लोग, विभिन्न क्षेत्रों से आए अतिथिगण और विविध भाषा बोलने वाले लोग की उपस्थिति से मेले की समरसता देखते बन रही थी. मेला के आयोजन में सुतियांबेगढ़ इंद मेला पड़हा समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, कार्यकारी अध्यक्ष सोहराई टोप्पो, उपाध्यक्ष- फ्रांसिस लिंडा व तीर्थनाथ पाहन, महासचिव प्रो. भदी प्रकाश उरांव, कोषाध्यक्ष रामू उरांव, पड़हा राजा उज्जवल पाहन सहित अन्य का योगदान सराहनीय रहा.
डुमरी (गुमला): गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में मंगलवार की शाम को वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गयी. घटना डुमरी थाना के लोहड़ा ग्राम की है. गांव के जोहन उरांव (60 वर्ष) व रिजना उरांइन (55 वर्ष) की मौत हो हुई है. मृतक दंपती के पुत्र अशोक खलखो ने बताया कि घटना मंगलवार 3:30 बजे आसपास की है. मृतक जोहन का अपना धौठाडांड में लीची बागान है. जहां लीची देखरेख के लिए एक छोटी सी झोपड़ी बनी हुई है. जहां बारिश के पानी से बचने के लिए दोनों पति-पत्नी साथ में खाट पर बैठे हुए थे. उसी समय बादल गरजने के साथ आसमानी बिजली पैरों के नीचे गिरा. जिससे दोनों घायल हो गये. घायल अवस्था में अस्पताल लाने के क्रम दोनों की मौत हो गयी.
सिंदरी(धनबाद), अजय उपाध्याय: सिंदरी विधानसभा के बलियापुर हाईस्कूल मैदान में भाजपा की संकल्प यात्रा के तहत मंगलवार को आयोजित जनसभा में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार दलालों और भ्रष्ट अफसरों की सरकार है. कांग्रेस, राजद और जेएमएम लूट की सरकार बनाते हैं. पहले वाली पुलिस को हेमंत सरकार ने अवैध वसूली में लगा दिया है. छह महीने में 23 व्यवसायियों की हत्या की गई है.
रांची: झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) की बस मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बची. कुछ छात्रों को हल्की चोट आयी है. शाम पांच बजे शाम को मनातू कैंपस से बस रोज की तरह छात्रों को लेकर निकली, लेकिन करीब 400 मीटर के बाद बस जर्जर सड़क में फंस गयी, हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ ने बस को पटलने से बचा लिया. छात्रों के बस से कूद जाने के कारण कुछ छात्रों को हल्की चोट आई है. जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर सीयूजे ने कई बार राज्य सरकार व प्रशासन से पत्राचार किया, लेकिन आजतक कोई कदम नहीं उठाया गया. इससे पहले नेहा नाम की इंजीनियर की मौत इसी सड़क हादसे में हुई थी.
रांची: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी की ओर से पांचवां समन जारी हुआ है. ईडी ने उन्हें 4 अक्टूबर को हाजिर होने का निर्देश दिया है.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…