मुख्य बातें
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: रांची में 28 बच्चों को मिलेगा प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) का लाभ
रांची जिले के 28 बच्चों को प्रायोजन देखभाल योजना (स्पॉन्सरशिप) का लाभ मिलेगा. उपायुक्त सह स्पॉन्सरशिप फॉस्टर केयर अप्रूवल कमेटी के अध्यक्ष राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में पुनरीक्षित मिशन वात्सल्य योजना के तहत समिति की बैठक में इसकी अनुशंसा की गयी. बैठक में सदस्य सचिव, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी, रांची सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.
इटखोरी (चतरा), विजय शर्मा: पुलिस ने शालिग्राम उपाध्याय हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. घटना में उसकी पत्नी सावित्री देवी की संलिप्तता उजागर हुई है. यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने शनिवार को इटखोरी थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल मृतक के दो साले राहुल कुमार पंडित एवं विशाल कुमार उर्फ केतू कुमार पंडित (पिता स्व अर्जुन पंडित) ग्राम ऊंटा निवासी तथा मृतक की पत्नी सावित्री देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि मृतक बीमार पत्नी से मारपीट करता था. शालिग्राम उपाध्याय की चाकू से गला रेतकर व घोंप कर हत्या की गयी थी. इस मौके पर इंस्पेक्टर शिवप्रकाश कुमार, थाना प्रभारी बिनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार मौजूद थे. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही एक अभियुक्त बोलने लगा- सर मैं निर्दोष हूं.
मेदिनीनगर, सैकत चटर्जी: एसपी रिष्मा रमेशन ने पलामू में कई थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किया है. लाइन हाजिर होने वालो में पांडू के थाना प्रभारी पवन कुमार, टीओपी टू के प्रभारी रुद्रानंद सरस, दंगवार ओपी प्रभारी चंदन कुमार शर्मा शामिल हैं. एसपी रिष्मा रमेशन ने सभी को कार्य में लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया है.
चंद्रपुरा (बोकारो): डुमरी में विधानसभा उपचुनाव को लेकर वाहन चेकिंग के लिए बनी एसएसटी टीम ने आज दोपहर चंद्रपुरा-हरिणा सड़क मार्ग के तरंगा चेकनाका के पास एक वाहन से दस लाख रुपये बरामद किया. ये रुपये दुमका के हिमांशु मिश्रा के पास से मिले हैं. टीम रुपये के साथ हिमांशु मिश्रा को लेकर दुगदा थाना पहुंची और पूछताछ की जा रही है.
रांची: रांची के स्टेट म्यूजियम में पलाश नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. 27 अगस्त की संध्या 5:30 बजे नाटक सच कहूं तो का मंचन रांची के स्टेट म्यूज़ियम में किया जाएगा. रांची युवा रंग मंच के सोनू कुमार सोनार ने ये अपील की है. कोर्ट मार्शल का मंचन 28 अगस्त की दोपहर 2:30 बजे होगा. स्वदेश दीपक द्वारा लिखित और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के संजय लाल द्वारा निर्देशित सात दिवसीय पलाश नाट्य महोत्सव में आप इसे 28 अगस्त को देख सकेंगे. यह इसकी पांचवीं प्रस्तुति है. ओडिशा के बलांगीर और बिहार के बेगूसराय में इसकी प्रस्तुति को दर्शकों ने काफी सराहा. सुनीता लाल ने लोगों से ये नाटक देखने का आग्रह किया है.
रांची: पंजाबी हिंदू बिरादरी महिला मंच द्वारा शनिवार को लाला लाजपत राय पथ स्थित पंजाबी भवन में अमृतवाणी पाठ का आयोजन किया गया. दोपहर 3:30 से संध्या 4.30 बजे तक इसका आयोजन हुआ. ये जानकारी देते हुए मंच की महासचिव बबिता खन्ना ने बताया कि पाठ में गाए गए सुमधुर भजनों का महिलाओं ने रसास्वादन किया. बिरादरी में इस कार्यक्रम को कोरोना की वज़ह से तीन साल बाद फिर आयोजित किया गया है. इसे अब मासिक तौर पर नियमित किया जाएगा. पाठ की प्रभारी पिंकी जैरथ और डॉली भाटिया ने बताया कि तीन वर्षों बाद प्रारंभ पाठ में महिलाओं द्वारा बड़ी तादाद में उपस्थित होने से महिला मंच का काफ़ी उत्साहवर्धन हुआ है. पाठ में उपस्थित महिलाओं में अध्यक्ष ज्योति चावला, विजया अजमानी, अनीता सखूजा, शशि कुजारा, सीमा उग्गल, मीनू मेहरा, पूनम माकन, रीता चावला, मीना सुनेजा, तृप्ता मिढ्ढा, विजया जग्गी, वीणा जग्गी, संगीता वर्मा थीं.
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…