Jharkhand Breaking News LIVE: गुमला के भरनो में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत, चार घायल

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:53 AM. 25 Sept 23 11:23 PM. 24 Sept

झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ ने प्रवीण लोहिया को चेंबर चुनाव में जीत की दी बधाई 

रांची: झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के मानद सचिव प्रमोद सारस्वत व अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया को फेडरेशन के चुनाव में जीत पर उन्हें बधाई दी है.

4:53 AM. 25 Sept 23 11:23 PM. 24 Sept

पैराडाइज ने महर्षि वाल्मीकि संस्थान को दी सामग्री

रांची. पैराडाइज संस्थान ने रविवार को सिकिदरी गोला रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि विकलांग संस्थान को दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध करायी. दिव्यांग संस्थान में रह रहे 46 बच्चों को इसका लाभ मिलेगा. महतो दंपती वर्ष 2012 से संस्था का संचालन कर रहा है. उन्होंने बताया कि रांची के उपायुक्त को लिखित आवेदन के बाद भी सहयोग नहीं मिल रहा. ऐसे में पैराडाइज ने परियोजना लागत 1.75 लाख रुपये खर्च कर संस्था को दैनिक जीवन की उपयोगिता सामग्री उपलब्ध करायी. इसमें अलमीरा, रैक, मच्छरदानी, टब, डस्टबीन, ड्रम, बाल्टी, बच्चों के लिए जूता व मोजा, खेल सामग्री, स्टेशनरी आइटम, राशन आदि शामिल हैं.

4:53 AM. 25 Sept 23 11:23 PM. 24 Sept

श्री श्याम महोत्सव के चौथे दिन श्री श्याम मंदिर में सुंदरकांड का पाठ

रांची: श्री श्याम मण्डल रांची के 56वें वार्षिक श्री श्याम महोत्सव के चौथे दिन रविवार को अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम प्रभु का सुबह में मंगल आरती के बाद नवीन वस्त्र व अत्यंत मनमोहक श्रृंगार किया गया. प्रातः 8 बजे से 501 महिलाओं एवं पुरुषों द्वारा सुन्दर काण्ड का सस्वर पाठ किया गया. 11 बजे से स्थानीय भजन मण्डलीयां श्री हनुमान मण्डल , रांची – श्री शिव भक्त मण्डल ,रांची , श्री श्याम संघ रांची ने एक से बढ़ कर एक भजनों की गंगा श्री श्याम प्रभु के चरणों में अर्पित की गयी. इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को भक्तों द्वारा 501 सवामणी का भोग अर्पित किया गया. कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक ज्योति खन्ना ने भक्ति की गंगा में गोते लगवाए.

4:53 AM. 25 Sept 23 11:23 PM. 24 Sept

महानगर जगरनाथनगरिये दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने इंदरजीत सिंह

रांची: धुर्वा मेफेयर बैंकवेट हॉल में रविवार को महानगर जगरनाथनगरिये दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. धुर्वा थाना एव जगरनाथपुर थाना के अंतर्गत 20 पूजा समितियों ने मिलकर नयी समिति का गठन किया. रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के द्वारा चुनाव कराते हुए नए समिति का गठन किया गया. समिति के द्वारा इंदरजीत सिंह को अध्यक्ष एव रंजन यादव को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्र मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजित सहाय, महावीर मंडल अध्यक्ष जय सिंह यादव, राजन वर्मा, नंदकिशोर चंदेल, प्रदीप वर्मा, रविंदर वर्मा, संजय सिन्हा गोप, संजय मिनोचा, राणा रणधीर, अमरनाथ साहू एव मुन्ना यादव मौजूद थे. मंच संचालन शिवेश सिंह एव धन्यवाद ज्ञापन प्रणव सिंह ने किया.

4:53 AM. 25 Sept 23 11:23 PM. 24 Sept

गुमला के भरनो में सड़क हादसा, दो की मौत, चार घायल

गुमला: गुमला जिला अंतर्गत भरनो प्रखंड के चट्टी रोड महुवाटोली के पास शाम 5 बजे ऑटो व बाइक में जोरदार टक्कर हुई. जिससे ऑटो पलट गया. दुर्घटना में बाइक सवार करंजटोली गांव निवासी मोहन उरांव (28 वर्ष) व ऑटो में सवार सिलाफारी गांव निवासी 65 वर्षीय भोदो साहू की मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार तीन महिलाएं व बाइक में सवार एक अन्य युवक घायल हैं. सभी घायलों को भरनो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इनका इलाज चल रहा है.

4:53 AM. 25 Sept 23 11:23 PM. 24 Sept

टाटा स्काई के नाम पर एक लाख की साइबर ठगी

अनगड़ा, जीतेंद्र: रांची जिले के बरवादाग निवासी रौशन लोहरा (पिता भीष्मा लोहरा) से शनिवार को एक लाख रुपये की साइबर ठगी की गयी. रौशन लोहरा वर्तमान में हेसल में रहता है. इस मामले में रविवार को रौशन लोहरा ने अनगड़ा थाने व साइबर थाना रांची में इसकी शिकायत की है. बताया जाता है कि शनिवार को भीष्मा लोहरा ने अपने बंद टाटा स्काई चैनल को चालू कराने के लिए कस्टमर केयर में बात की. इसके बाद से कस्टमर केयर के नाम से एक व्यक्ति ने फोनकर होप डिस्क एप डाउनलोड करने को कहा. जैसे ही रौशन ने होप डिस्क को डाउनलोड किया मोबाइल हैंग कर गया. साइगर ठगों के नियंत्रण में मोबाइल आ गया. इसके बाद रौशन के पीएनबी बैंक के खाते में जमा 99,201 रुपये की निकासी कर ली गयी.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >