Jharkhand Breaking News LIVE: कोडरमा के डोमचांच में विस्फोटक बरामद, चार हिरासत में

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले...

Live Updates
7:28 PM. 24 Sept 22 7:28 PM. 24 Sept

कोडरमा के डोमचांच में विस्फोटक बरामद, चार हिरासत में

कोडरमा जिले की डोमचांच थाना पुलिस ने शनिवार को विस्फोटक सामग्री बरामद की है. इसके साथ ही इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है. बरामद विस्फोटक सामग्री अमोनियम नाइट्रेट बताया जा रहा है. पुलिस इसको लेकर हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है.

7:28 PM. 24 Sept 22 7:28 PM. 24 Sept

पत्नी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

चक्रधरपुर (रवि मोहंती) : पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को चक्रधरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. चक्रधरपुर थाना अंतर्गत सिलफोड़ी पंचायत के पुसालोटा गांव के समीप टूंगरी स्थित झाड़ियों में 25 अगस्त को अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद किया गया था, जबकि आरोपी पति घटना के बाद से फरार था. आरोपी पति को गोइलकेरा के डेरुवां गांव से गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया गया है.

7:28 PM. 24 Sept 22 7:28 PM. 24 Sept

मांडू में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

रामगढ़ (धनेश्वर) : मांडू थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधी नदी के निकट हुई सड़क दुर्घटना में कार सवार एक युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई, वहीं कार में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही मांडू पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों का उपचार कराने के लिए सीएचसी मांडू ले आई. अस्पताल के चिकित्सकों ने गंभीर रूप से जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. एक अन्य युवक विशाल सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.

7:28 PM. 24 Sept 22 7:28 PM. 24 Sept

वाहन जांच के दौरान गैस टैंकर ने कुचला, हवलदार की मौत

हजारीबाग (अजय ठाकुर): हजारीबाग जिले के चौपारण एनएचटू स्थित झारखंड-बिहार सीमा के चोरदाहा चेकपोस्ट पर तैनात जैप के हवलदार मो सहमुद अली (59 वर्ष) की मौत गैस टैंकर की चपेट में आने से शनिवार को हो गयी. हवलदार जैप 03 गोविंदपुर (धनबाद) में कार्यरत थे. कुछ दिनों पूर्व उनकी पोस्टिंग चौपारण थाना में हुई थी.

7:28 PM. 24 Sept 22 7:28 PM. 24 Sept

आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को टांगी से काट डाला

रांची (जीतेंद्र): रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के महेशपुर जिंगाटोली गांव में बड़े भाई कुरु मुंडा (45 साल) की हत्या उसके छोटे भाई महेश मुंडा ने टांगी से प्रहार कर कर दी. अनगड़ा थाना की पुलिस ने हत्या के आरोपी भाई महेश मुंडा को हत्या में प्रयुक्त टांगी के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

12:36 PM. 24 Sept 22 12:36 PM. 24 Sept

युवक की ट्रेन से कट कर मौत

मुंबई- हावड़ा मुख्य रेलमार्ग चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर में 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. जिसके बाद चक्रधरपुर थाना पुलिस एवं आरपीएफ घटनास्थल पहुंचे और रेलवे ट्रैक में पड़ा युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया.

11:10 AM. 24 Sept 22 11:10 AM. 24 Sept

अनगड़ा में टांगी से मारकर सगे भाई की हत्या

राजधानी रांची के अनगड़ा में एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी है. हत्या टांगी से मार कर की गई है. मामले की पड़ताल की जा रही है.

10:09 AM. 24 Sept 22 10:09 AM. 24 Sept

धुर्वा में एक व्यक्ति ने की आत्महत्या, पुलिस मौजूद

धुर्वा थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी के पास रहने वाले भागचंद नामक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर रही है. उसने फांसी क्यों लगायी इसकी जानकारी पुलिस जुटा रही है.

10:09 AM. 24 Sept 22 10:09 AM. 24 Sept

ओवरब्रिज के पास रेलवे चला रही अभियान

रेलवे प्रशासन की ओर से ओवरब्रिज के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. ओवरब्रिज से लेकर स्टेशन तक जितने भी अतिक्रमण किये गये हैं, उन सबको हटाया जा रहा है. मौके पर रेलवे बल की तैनाती की गयी है.

9:00 AM. 24 Sept 22 9:00 AM. 24 Sept

झारखंड सरकार और अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के बीच करार आज

राज्य में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी खोलने को लेकर आज उच्च शिक्षा विभाग और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के बीच करार होगा. इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री आवास में तीन बजे एमओयू साइन होगा.

8:12 AM. 24 Sept 22 8:12 AM. 24 Sept

बोकारो में घर तोड़ने को लेकर लोग कर रहे विरोध 

रेलवे दोहरीकरण में बाधा बन रही घरों को तोड़ने पहुंची रेलवे और प्रशासन की टीम का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं. मामला बोकारो के धमघरी गांव का है. यहां बोकारो स्टील के विस्थापित लोग रहते हैं. बताते चलें कि लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं. तुपकाडीह तलगड़िया रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम हो रहा है. इन घरों के कारण यह काम रुका हुआ है. घरों को तोड़ने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. इस जगह से आज 10 घर को हटाया जा रहा है.

रिपोर्ट: मुकेश झा, बोकारो

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >