Jharkhand Breaking News: हजारीबाग के चंदा गांव में रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर से लाखों की चोरी

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:38 AM. 19 Aug 23 11:08 PM. 18 Aug

हजारीबाग के चंदा गांव में रिटायर्ड पुलिस कर्मी के घर से लाखों की चोरी

इचाक (हजारीबाग) : हजारीबाग जिले के इचाक थाना क्षेत्र स्थित चंदा गांव में रिटायर्ड एएसआई सीताराम मेहता के घर से चोरों ने लाखों की चोरी की. इस दौरान चोरों ने 20 हजार रुपये नकद सहित करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज करायी गयी है. रिटायर्ड एएसआई के पुत्र संजय प्रसाद मेहता ने बताया कि दिन को उसकी मां दोपहर को घर का दरवाजा एवं मेन गेट बंद कर घर से कुछ ही दूर गई थी. इसी दौरान मौका पाकर चोर ने रुपये व बैंग में रखे जेवरात चुरा कर भाग गया. घटना की जानकारी बहू शिक्षिका मीनू मेहता को तब मिली जब शिक्षिका की सास-ससुर ने एक अनजान युवक को घर के अंदर से बाहर निकलते देखा. उन्होंने शोरगुल करते हुए घर में रखे अलमीरा चेक करना शुरू किया, तो होश उड़ गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

4:38 AM. 19 Aug 23 11:08 PM. 18 Aug

धनबाद के सिम्फर मेन गेट के पास युवकों ने सुरक्षा गार्ड के साथ की मारपीट

धनबाद, प्रतीक पोपट : सदर थाना क्षेत्र स्थित सिम्फर मेन गेट के पास कार सवार दबंगों ने सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट करते हुए सुरक्षा पोस्ट को तहस-नहस कर दिया. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गयी. बताया गया कि एक कार में सवार कुछ लोग सिम्फर में प्रवेश करने लगे. इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने कार साइड में कर एंट्री लिखने की बात कही. इतना कहते ही कार से उतरकर कुछ लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दिया. इस दौरान सुरक्षा पाेस्ट में भी तोड़फोड़ किया. इस दौरान सुरक्षा गार्ड द्वारा चिल्लाने पर लोगों की भीड़ जुटने लगी. कार सवार युवकों ने मौका का फायदा देखकर फरार हो गया. इधर, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है.

4:38 AM. 19 Aug 23 11:08 PM. 18 Aug

रांची में चेन छिनतई मामले में महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रांची : राजधानी रांची के अरगोड़ा, डोरंडा, जगरनाथपुर और धुर्वा थाना क्षेत्र में चेन छिनतई मामले में पुलिस की बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसमें जेवर दुकानदार भी शामिल है जो छिनतई वाले चेन खरीदता था.

4:38 AM. 19 Aug 23 11:08 PM. 18 Aug

चतरा में 50 लाख के ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र गिरफ्तार

चतरा, मो तसलीम : चतरा सदर थाने की पुलिस ने दारियातु गांव के सुरेंद्र दांगी के घर से 458 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. जिसमें दारियातु गांव निवासी सुरेंद्र दांगी व उसके पुत्र रंजीत दांगी शामिल हैं. जब्त ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमत 50 लाख रुपये है. वहीं, स्थानीय बाजार में 15 लाख कीमत है. यह जानकारी एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सदर थाना परिसर में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि सुरेंद्र के घर पर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के लिए भंडारण किया हुआ है. सूचना के आलोक में छापामारी किया गया. इस दौरान चार अलग-अलग प्लास्टिक से 458 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त किया गया. साथ ही पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया. वहीं, इस कारोबार में संलिप्त सोनू कुमार दांगी की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी टीम में एसडीपीओ के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक नईम अंसारी, मनोज कुमार पाल, एएसआई निर्मल कुमार सिंह समेत अन्य जिला बल के जवान शामिल थे.

4:38 AM. 19 Aug 23 11:08 PM. 18 Aug

खूंटी के मुरहू में महिला का शव बरामद, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र के बिचना गांव के पास बगीचा से मुरहू के बिंदा सुमलुंग निवासी अंशु सोय (23 वर्ष) का फंदे से झूलते सड़े-गले हालत में शव बरामद हुआ है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दी है. जानकारी के अनुसार, पोढ़ाटोली निवासी मार्शल होरो के साथ ढुकु परंपरा के अनुसार पत्नी के रूप में रह रही थी. दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ करता था. अंशु सोय कर्रा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में खाना बनाने का काम करती थी. वहां से वह पिछले बुधवार से ही लापता थी. गुरुवार को उसका शव बरामद किया गया. छानबीन करने पर पुलिस को शव के पास से एक बैग मिला. जिसमें कीटनाशक, मोबाइल और अंशु सोय के दस्तावेज थे. इसके अलावा एक सुसाइड नोट भी पाया गया. जिसमें अंशु सोय ने लिखा था कि वह तीन माह की गर्भवती है. पति हमेशा उसके साथ झगड़ा करता था. जिससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है. सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने पति मार्शल होरो को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में जेल भेज दी. लगभग नौ दिनों से लापता होने के बाद भी पति द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराया गया था.

4:38 AM. 19 Aug 23 11:08 PM. 18 Aug

लातेहार के महुआडांड़ में पुलिस ने फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तेहार

महुआडांड़, लातेहार : महुआडांड़ थाना पुलिस ने आरोपी राजू भुइंया पिता छोटेलाल भुइंया सालवाही थाना डंडई जिला गढ़वा के घर पर जाकर न्यायालय से प्राप्त इश्तेहार को चिपकाया. इस संबंध में पुआनि संजय रत्न ने बताया कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत चटकपुर के सालो झरिया क्षेत्र में नक्सली द्वारा आगजनी को गई थी. इस संदर्भ में महुआडांड़ थाना में कांड संख्या 35–18 के अंतर्गत मामला दर्ज हुआ था. उसके बाद से पुलिस द्वारा इस संदर्भ में राजू भुइंया को ढूंढने का काफी प्रयास किया गया, लेकिन अब तक नहीं मिला. जिसके कारण न्यायालय से इश्तेहार निर्गत किया गया था. जिसको लेकर पुलिस द्वारा राजू भुइंया के घर पर इश्तहार तमिला कराया गया. इश्तेहार तमिला होने के 30 दिनों की अवधि में आत्मसमर्पण करना है. ऐसा नहीं करने पर कुर्की जब्ती हो जाएगी.

मुख्य बातें

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >