Jharkhand Breaking News LIVE: जुबिली पार्क में एक घंटे तक भगवा गमछाधारी युवकों ने मचाया उत्पात

Jharkhand Breaking News LIVE| झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
12:50 AM. 15 Feb 24 12:50 AM. 15 Feb

जुबिली पार्क में एक घंटे तक भगवा गमछाधारी युवकों ने मचाया उत्पात

जुबिली पार्क में बुधवार को वेलेंटाइन डे का विरोध करने पहुंचे कुछ युवकों ने करीब एक घंटे तक पूरे पार्क में घूम-घूम कर प्रेमी युगलों को परेशान किया. हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद वे वहां से निकल गये. भगवा गमछा ओढ़े तथा हाथ में डंडा लिये युवकों ने न सिर्फ प्रेमी युगलों को पार्क से खदेड़ा, बल्कि किसी-किसी जोड़े से उठक-बैठक भी करायी तथा हिदायत देकर वहां से चले जाने को कहा. ये युवक खुद को विश्व हिंदू परिषद के समर्थक बता रहे थे और बीच-बीच में जय श्री राम के नारे लगा रहे थे. लगभग एक घंटे तक पूरे पार्क में घूम-घूम कर प्रेमी युगलों को खदेड़ रहे. दिन के लगभग ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक जुबिली पार्क के अंदर भगदड़ की स्थिति बनी रही. ये युवक पुलिस जवानों के पहुंचने के बाद ही शांत हुए.

12:50 AM. 15 Feb 24 12:50 AM. 15 Feb

सरायकेला में युवक के तालाब में डूबने की आशंका, स्थानीय गोताखोर तलाशी में जुटे

सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत चौका थाना क्षेत्र के उरमाल गांव के तालाब में एक युवक नहाने के दौरान पानी में डूबने की आशंका व्यक्त की जा रही है. तालाब में डूबने की सूचना पर चौका पुलिस एवं आस-पास के लोग पहुंचे और मामले की जानकारी ली. देर शाम तक जब डूबे युवक का पता नहीं चलने पर स्थानीय व जमशेदपुर के गोताखोर को बुलाकर तालाब में खोजबीन किया जा रहा है. हालांकि अब तक गोताखोरों को कामयाबी नहीं मिली.

12:50 AM. 15 Feb 24 12:50 AM. 15 Feb

रांची में दो कारों के बीच जोरदार टक्कर, दो लोग घायल

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रिंगरोड चौराहा पर अनियंत्रित एक्सयूवी एवं अर्टिगा कार में टक्कर हो गयी. घटना बुधवार शाम 5 बजे की है. इस घटना में एक्सयूवी सवार दो महिलाओं को चोट गंभीर चोट आयी है. जानकारी के अनुसार एक्सयूवी पटना से जमशेदपुर जा रही थी, वहीं अर्टिगा रिंगरोड होते हुए तुपुदाना से नामकुम की ओर आ रहीं थीं. इस दौरान रामपुर चौराहा में अनियंत्रित होकर दोनों कार आपस में टकरा गई. इसके बाद एक्सयूवी डिवाइडर से जा टकरायी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

12:50 AM. 15 Feb 24 12:50 AM. 15 Feb

भाजपा व ईडी के खिलाफ झारखंड में झामुमो का प्रदर्शन कल से

रांची : भाजपा व ईडी के खिलाफ 15 फरवरी से झामुमो राज्यभर में अभियान चलायेगा. पंचायत स्तर पर धरना-प्रदर्शन किये जायेंगे. इस कड़ी में रांची के मोरहाबादी स्थित बापू प्रतिमा के समक्ष झामुमो रांची जिला समिति द्वारा भूख हड़ताल किया जायेगा. दिन के 11 बजे से दो बजे तक यह कार्यक्रम है.

12:50 AM. 15 Feb 24 12:50 AM. 15 Feb

हरिहरगंज में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

पलामू में एक पति ने एक खतरनाक वारदात को अंजाम दिया है. घटना हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब की है. जानकारी के मुताबिक आक्रोशित पति किसी बात पर पत्नी का गला गला दबाकर मार डाला.

3:28 PM. 14 Feb 24 3:28 PM. 14 Feb

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में वज्रपात की चेतावनी

पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे के दौरान गरज के साथ वज्रपात होने की संभावना है. रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से यह चेातवनी जारी की गई है. कहा गया है कि मौसम को देखते हुए लोग सतर्क और सावधान रहें.

3:28 PM. 14 Feb 24 3:28 PM. 14 Feb

अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे. गांव आने पर जिला प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया. हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

2:47 PM. 14 Feb 24 2:47 PM. 14 Feb

गोला थाना के दरोगा मनीष कुमार घूस लेते गिरफ्तार

गोला थाना के दरोगा मनीष कुमार को एसीबी ने 15000 रुपये घूस लेते पकड़ा है. मनीष कुमार पलामू जिला के रहने वाले हैं. अभी उन्हें खूंटी ट्रांसफर किया था. वहां जाने से पहले एसीबी की कार्रवाई में वे पकड़े गए.

2:47 PM. 14 Feb 24 2:47 PM. 14 Feb

रांची के एक ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास, पिस्टल छोड़कर भागा अपराधी

रांची के अरगोड़ा कटहलमोड़ रोड स्थित एक ज्वेलरी दुकान में लूट का प्रयास किया गया. हालांकि, वह अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो सका और अपना पिस्टल छोड़कर ही भाग निकला.

2:47 PM. 14 Feb 24 2:47 PM. 14 Feb

डीवीसी के 29 इंजीनियरों का तबादला, बोकारो थर्मल के दो शामिल

डीवीसी मुख्यालय कोलकाता द्वारा बोकारो थर्मल पावर प्लांट के मैनेजर सीएंडआई एवं सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल सहित डीवीसी के कोलकाता, चंद्रपुरा, मेजिया, दुर्गापुर, कोडरमा, डीएसटीपीएस अंडाल एवं कोडरमा के 29 इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया है. उक्त सभी तबादले डीवीसी कोलकाता के ईडी एचआर राकेश रंजन के हस्ताक्षर से किये गये हैं. बोकारो थर्मल पावर प्लांट के मैनेजर सीएंडआई रंजन कुमार गुप्ता और सीनियर मैनेजर इलेक्ट्रिकल राकेश कुमार का तबादला कोलकाता किया गया है. बोकारो थर्मल पावर प्लांट में किसी की पदस्थापना नहीं की गई है. डीवीसी के सभी प्रोजेक्टों के कुल 29 इंजीनियरों का पदस्थापना कोलकाता किया गया है.

2:47 PM. 14 Feb 24 2:47 PM. 14 Feb

बेरमो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़

महुआटांड़ (बेरमो) : झुमरा और लुगू पहाड़ जंगल की सीमावर्ती जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र अंतर्गत हलवे (तिलैया) के डूमरपनिया के पास जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. अबतक 25 से 30 राउंड गोलियां दोनों ओर से चल चुकी है.

2:47 PM. 14 Feb 24 2:47 PM. 14 Feb

आज से अनुग्रह नारायण रोड में रुकेगी कालका मेल

धनबाद. यात्रियों की सुविधा को बढ़ाते हुए रेलवे ने कालका मेल का ठहराव अनुग्रह नारायण रोड में करने की घोषणा की है. यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर दी गयी है. 14 फरवरी को हावड़ा से प्रस्थान करने व कालका से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 12311/12312 हावड़ा-कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस का पंंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर रुकेगी. इस दौरान दो मिनट तक ठहराव की बात कही गयी है. 14 से गाड़ी संख्या 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस सुबह 05.58 बजे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पहुंचेगी और छह बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 12312 कालका-हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस रात 10.40 बजे अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पहुंचेगी और 10.42 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

8:17 AM. 14 Feb 24 8:17 AM. 14 Feb

साहिबगंज के नये डीसी हेमंत सती आज लेंगे प्रभार

साहिबगंज डीसी रामनिवास यादव के तबादले के बाद राज्य सरकार द्वारा आइएएस अधिकारी हेमंत सती को साहिबगंज का नया डीसी बनाया गया है. उन्होंने दूरभाष पर बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को त्वरित गति से निष्पादन हो. जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष नजर रहेगी. याद हो कि आइएएस हेमंत सती पूर्व में साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं. वर्तमान में गुमला डीडीसी के पद पर कार्यरत हैं. निवर्तमान डीसी रामनिवास यादव को उच्च शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News LIVE| झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >