मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News LIVE: पिछली सरकार के कारण बाजार समिति की हालत खराब, सिमडेगा में बोले रविंद्र सिंह
सिमडेगा, रविकांत साहू: झारखंड राज्य कृषि विपणन पर्षद के अध्यक्ष रविंद्र सिंह सिमडेगा पहुंचे. सबसे पहले रविंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ रामरेखा धाम गए. रामरेखा धाम में माथा टेक कर भगवान की पूजा अर्चना की. रामरेखा धाम की प्राकृतिक दृश्य को देखकर भी काफी खुश हुए. मंदिर के अंदर पूजा अर्चना करने के बाद पुरोहितों से आशीर्वाद लेकर वे पुण: मुख्यालय पहुंचे. मुख्यालय में स्थित कृषि बाजार समिति परिसर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान परिसर को अत्यंत ही जर्जर व खस्ता हालत बाजार समिति परिसर देखने को मिला. सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह ने कहा कि पिछली सरकार के कारण बाजार समिति की हालत इतनी खराब हो गई है. पिछली सरकार ने बाजार समिति को भंग कर दिया. जिस कारण छोटे व्यवसायी और किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. हेमंत सरकार ने पुण: उत्पादन बाजार समिति को फंक्शन में लाने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में वे राज्य के सभी जिलों में स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर का निरीक्षण कर रहे है. निरीक्षण करने के बाद वे सरकार को रिर्पोट सौंपेंगे. रविंद्र सिंह ने आगे कहा कि केंद्र सरकार बड़े व्यवसाईयों पूंजीपतियों को आगे बढ़ने का काम कर रही है. जबकि कृषि उत्पादन बाजार समिति से छोटे-छोटे व्यवसाईयों को लाभ होगा. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बड़े व्यवसाईयों को पाल रही है. एक सवाल के जवाब में श्री सिंह ने कहा कि हेमंत सरकार के गठन के बाद तत्काल दो वर्षों तक कोरोना का मार राज्य झेलता रहा. उसके बाद लगातार राज्य पटरी पर लौट रही है. विकास कार्य दिखने लगा है. सरकार के लगभग 4 साल पूरे होने को है किंतु बालू घाट की नीलामी नहीं हाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके लिए भी सरकार प्रयासरत है. मौके पर मुख्य रूप से कृषि उत्पादन बाजार समिति के सचिव कृष्ण कन्हैया, जॉनसन मिंज, मनोज साय, रणधीर, अनूप केसरी, प्रदीप केसरी के अलावे अन्य लोग भी मौजूद थे.
रानीश्वर(दुमका): झारखंड के दुमका जिले के रानीश्वर थाना की पुलिस ने शुक्रवार को मयुराक्षी नदी के दिगुली बालूघाट के समीप नदी के बालू में गड़ा हुआ एक युवक का सड़ा-गला शव बरामद किया है. बालू में दफनाये गये शव को निकलवा कर इसे पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है. मृतक की पहचान दिगुली गांव से सटे पश्चिम बंगाल के सिउड़ी थाना अंतर्गत केंदुली गांव के 27 वर्षीय विनय कुमार बागती के रूप में की गयी है. बताया जा रहा है कि मृतक चार दिनों से लापता था. इस संबंध में गुरुवार को मृतक की पत्नी ने ग्रामीणों के साथ रानीश्वर थाना पहुंच कर पति के चार दिनों से लापता होने की सूचना दी थी. थाना पहुंचे लोगों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का साइकिल दिगुली गांव के समीप मिली थी. मृतक बंगाल सीमा के केंदुली बालू घाट पर काम करता था. बताया जा रहा है कि युवक का किसी महिला से प्रेम प्रसंग था. थाना प्रभारी श्री महतो ने बताया कि मृतक के पत्नी रमा बागती ने पति की हत्या की शिकायत की है. जानकारी के अनुसार दिगुली गांव से दो संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शुक्रवार की सुबह नदी किनारे दिगुली बालू घाट के समीप मवेशी चराने वाले कुछ लोगों को दुर्गंध मिला. नजदीक जाकर देखा तो बालू में कुछ गड़ा हुआ दिखा.
केंदुआ: शुक्रवार की शाम केंदुआ के दो होटलों गुप्ता व विजय होटल में उत्पाद विभाग के अधिकारी छापेमारी करने पहुंचे. इस दौरान छापेमारी करने आई उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्ता होटल व विजय होटल से शराब की कई बोतलें जब्त कीं. इस बीच छापेमारी के दौरान केंदुआपुल के समीप स्थित विजय होटल में उत्पाद विभाग की टीम व होटल के मालिक विजय यादव व उनके भाई बिमलेश कुमार यादव (बाबा) के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गयी. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम व विजय यादव व बिमलेश कुमार यादव (बाबा) के बीच धक्का- मुक्की शुरू हो गयी. होटल के बाहर लोगो की भीड़ इकठ्ठा हो गयी. इससे केंदुआ धनबाद मुख्यमार्ग पर जाम लग गया. उत्पाद विभाग की टीम बिमलेश कुमार यादव व विजय यादव को पकड़ कर अपने साथ ले जाने लगी. इसी बीच विजय होटल के मालिक विजय यादव सड़क पर गिर गये व बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने विजय यादव को छोड़कर उनके भाई बिमलेश यादव को अपने साथ धनबाद ले गयी. इस बीच विजय यादव के घर की महिलाएं घर से बाहर निकल उत्पाद विभाग के अधिकारियों से मिन्नतें करती रहीं. विजय यादव ने उत्पाद विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया कि दबाव देकर पैसा लेकर अधिकारी सरकारी शराब होटल में बेचने को मजबूर करते हैं. होटल में शराब बेचने पर छापेमारी करते हैं व मारपीट कर शराब जब्त करते हैं.
बंदगांव-टेबो थाना के नक्सल प्रभावित क्षेत्र पराया गांव एवं लोटा गांव के नाला में महुआ शराब के खिलाफ टेबो थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा ने छापामारी अभियान चलाया. इस अभियान के तहत पुलिस ने 100 किलो जावा महुआ को जब्त कर घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया. महुआ शराब बनाने वाली भट्टी को भी नष्ट कर दिया. पुलिस को देखते ही शराब बनाने वाले जंगल में भाग गए. मौके पर थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा ने ग्रामीणों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति महुआ शराब ना बनाएं अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया जाएगा.
तोरपा/रनियाः रनिया थाना क्षेत्र के तुरीगड़ा बड़काटोली में गुरुवार की रात आपसी विवाद में एक व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गांव के ही प्रचारक आनंद पतरस तोपनो उर्फ चरका (35 वर्ष) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार आनंद पतरस तोपनो को घर से उठाकर अपराधी घर के पास से कुछ दूरी पर ले गये थे. जहां उसकी लाठी-डंडे से पीटकर तथा धारदार हथियार से वार हत्या कर दिया. जिसके बाद शव को एक झाड़ी में फेंक दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. इधर, पुलिस ने घटना के 24 घंटे के अंदर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है. इसे लेकर शुक्रवार को एसडीपीओ ओम प्रकाश तिवारी ने तोरपा में प्रेस कांफ्रेंस कर विस्तृत जानकारी दी. गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही अभिषेक केरकेट्टा, बोतलो निवासी पोलीकार्प भेंगरा, सुनील भेंगरा और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी बरामद कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी और मृतक के बीच विवाद था. गिरफ्तारी अभियान में रनिया थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, पुअनि निशांत केरकेट्टा, सुनील कुमार मेहता, मिथिलेश जमादार और सशस्त्र बल शामिल थे.
रांची: सीयूजे में इंटीग्रेटेड यूजी पीजी प्रोग्राम और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम की रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए मॉप-अप एडमिशन राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया. यूजीसी द्वारा 4 अक्टूबर 2023 को सभी विश्वविद्यालय को जारी निर्देश के अनुसार सीयूजे द्वारा अपने यहां इंटीग्रेटेड यूजी पीजी प्रोग्राम और पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम की बची हुई सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जिसकी अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2023 तक है. इच्छुक अभ्यर्थी अपना रजिस्ट्रेशन सीयूजे की वेबसाइट पर जाकर करा सकते हैं. इस मॉप-अप एडमिशन राउंड सीयूटी 2023 में शामिल होने की अनिवार्यता हटा दी गई है. सीयूटी 2023 में किसी भी विषय में शामिल अभ्यर्थियों को इस मॉप-अप एडमिन राउंड में प्राथमिकता दी जाएगी. वैसे अभ्यर्थी जो सीयूटी 2023 में शामिल नहीं हुए हैं लेकिन न्यूनतम क्वालिफाइंग परीक्षा में पास हो चुके हैं, वे भी इस मॉप-अप एडमिन राउंड में शामिल हो सकते हैं.
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…