Jharkhand Breaking News: रांची हिंसा मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी, अब तक 42 ठिकानों पर छापेमारी

Jharkhand Breaking News Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
4:23 AM. 14 Jun 22 10:53 PM. 13 Jun

रांची हिंसा मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की

रांची : रांची के मेन रोड में गत शुक्रवार को हुए हिंसा मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, अब तक 42 ठिकानों पर छापेमारी की बात कही है. रांची पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद आरिफ उर्फ रिंकू खान, बेलाल अंसारी, मोहम्मद अशफाक, मोहम्मद अनीश और मोहम्मद दानिश खान की गिरफ्तारी की बात कही है. साथ ही छह नामजद आरोपियों के बारे में बताया. इसमें शाहनवाज, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद तबारक, अफसर आलम, सरफराज आलम और सवीर अंसारी नामजद आरोपी है. घायल होने के कारण इन आरोपियों का इलाज चल रहा है.

4:23 AM. 14 Jun 22 10:53 PM. 13 Jun

रांची हिंसा मामले की जांच करने दो अधिकारी पहुंचे मेन रोड

रांची : राजधानी रांची के मेन रोड में शुक्रवार को हुई उपद्रवियों की घटना की जांच का सीएम हेमंत सोरेन द्वारा दिये जाने के बाद दो सदस्यीय जांच कमेटी बनायी है. इस जांच कमेटी में आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल और एडीजी अभियान संजय आनंद लाटकर को शामिल किया गया है. सोमवार की शाम को दोनों अधिकारी मेन रोड स्थित हुनमान मंदिर के समीप जांच करने पहुंचे. इस दौरान कई पुलिस अधिकारियों से भी बात की.

4:23 AM. 14 Jun 22 10:53 PM. 13 Jun

पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई और गुरुचरण नायक को एक-एक साल की सज

चाईबासा : एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय, चाईबासा ऋषि कुमार की कोर्ट ने सोमवार को रेल जाम आंदोलन के मामले में अभियुक्त मझगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के पूर्व विधायक बड़कुंवर गांगराई और मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक को दोषी करार देते हुए एक-एक साल की सजा सुनायी है. घटना वर्ष 2011 की है. जानकारी के अनुसार, केंदपोसी रेलवे स्टेशन में जनशताब्दी ट्रेन की ठहराव की मांग को लेकर केंदपोसी में भाजपा की ओर से रेल जाम आंदोलन किया गया था. एक माह पूर्व इस विशेष न्यायालय से इस मामले के अभियुक्त चाईबासा के पूर्व विधायक पुत्कर हेंब्रम और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय को भी एक-एक साल की सुनायी गयी है.

4:23 AM. 14 Jun 22 10:53 PM. 13 Jun

जिप सदस्य निर्मला भगत ने थामा आजसू का दामन

रांची : रातू उत्तरी जिला परिषद सदस्य निर्मला भगत सहित कई अन्य लोगों ने आजसू पार्टी का दामन थामा है. निर्मला भगत शहीद वीरेंद्र भगत की पत्नी है. सदस्यता ग्रहण करने के बाद निर्मला भगत ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य गांवों का विकास करना है.

4:23 AM. 14 Jun 22 10:53 PM. 13 Jun

रा���ची विधायक सीपी सिंह की पीसी

– विधायक श्री सिंह ने राज्य सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई करे. कहा कि SIT का गठन कर खानापूर्ति ना करे राज्य सरकार.

4:23 AM. 14 Jun 22 10:53 PM. 13 Jun

रांची विधायक सीपी सिंह की पीसी

– रांची हिंसा मामले में भाजपा विधायक श्री सिंह ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. कहा कि जितने उपद्रवियों ने धार्मिक स्थलों पर पथराव और बिहार के मंत्री को निशाना बनाते हुए वाहनों को क्षतिग्रस्त किया है, वैसे लोगों को चिह्नित कर जल्द से जल्द जेल के सलाखों के पीछे भेजे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >