पूंजीवाद के खिलाफ कांग्रेसी करेंगे विरोध मार्च
रांची : प्रदेश कांग्रेस अडानी के पक्ष में मोदी सरकार की घोर पूंजीवाद की नीतियों के खिलाफ विरोध मार्च करेगी. राजधानी रांची में 13 मार्च को चलो राजभवन के नाम से राज्य भर में कार्यक्रम आयोजित होगा. कार्यक्रम को लेकर महानगर कांग्रेस के विभिन्न प्रखंडों की बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए रणनीति बनायी गयी. मौके पर जीतेंद्र त्रिवेदी, दिलावर खां, सहवाग अहमद मदन, आशीष, मो तंजील आसिफ, इकबाल, तंजीन अंसारी, मो गौरी खान, मो इमरान खान, बुलबुल, रूबी देवी, सनी देवी, प्रभात, सुशीला देवी, पप्पू साहू आदि उपस्थित थे.