Jharkhand Breaking News LIVE: चक्रधरपुर के हाथिया नाला में गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
1:54 AM. 12 Oct 23 8:24 PM. 11 Oct

झारखंड के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित करेंगे सीएम हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य में खेलों के लिए उत्साहजनक वातावरण तैयार करने तथा अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ियों एवं उनके प्रशिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए गुरुवार (12 अक्टूबर) को खेलगांव में उन्हें सम्मानित करेंगे. सम्मान राशि पाने वालों में ओलिंपिक खेलों सहित विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी तथा इनके प्रशिक्षक शामिल हैं. मुख्यमंत्री 19 खेलों के 222 खिलाड़ियों को 4.46 करोड़ रुपए एवं 15 खेलों के 52 प्रशिक्षकों के बीच 48.30 लाख रुपए वितरित करेंगे.

1:54 AM. 12 Oct 23 8:24 PM. 11 Oct

हाथिया नाला में गिरे दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर प्रखंड के हाथिया नाला में बुधवार शाम को तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक गिर पड़े. इसमें एक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है. उसे जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. प्रखंड के टोंकाटोला गांव निवासी छोटे कुजुर (26) और उसी गांव के बादल मिंज (22) बाइक से चक्रधरपुर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर हाथिया नाला की पुलिया से नीचे गिर गया. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इलाज के दौरान छोटू कुजूर की मौत हो गई. छोटू कुजूर के सिर में गंभीर चोट लगी थी. बादल मिंज के सिर व शरीर में गंभीर चोट लगी है. वह भी बेहोश था. सूचना मिलने के बाद परिजन अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल बादल मिंज को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर ले गए.

1:54 AM. 12 Oct 23 8:24 PM. 11 Oct

मदर टेरेसा के नीचे दफनाए गए कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो

दक्षिणी छोटानागपुर धर्मप्रांत के कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो का अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है. बुधवार (11 अक्टूबर) को रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पुरुलिया रोड में संत मारिया कैथेड्रल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. मदर टेरेसा की प्रतिमा के नीचे उनको दफन किया गया. उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अलग-अलग 25 राज्यों से 30 बिशप, 500 फादर, रोम से नियुक्त किए गए वेटिकन एम्बेसी के सदस्य शामिल हुए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कई विधायक भी रिटायर्ड कार्डिनल के अंतिम संस्कार में शामिल हुए.

9:03 PM. 11 Oct 23 3:33 PM. 11 Oct

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को दिया गया राजकीय सम्मान

लोयला ग्राउंड में श्रद्धांजलि देने के बाद कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को राजकीय सम्मान दिया गया.

8:12 PM. 11 Oct 23 2:42 PM. 11 Oct

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धाजंलि

कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी.

8:12 PM. 11 Oct 23 2:42 PM. 11 Oct

तेलेस्फोर टोप्पो के मिसा सभा का आयोजन शुरू, सीएम हुए शामिल

तेलेस्फोर टोप्पो के मिसा सभा का आयोजन शुरू हो गया है. रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया कैथेड्रल में अंतिम संस्कार प्रक्रिया प्रारंभ. लोयला ग्राउंड में विभिन्न राज्यों से 25 से 30 बिशप, 500 फादर, रोम से नियुक्त किये गए वेटेकन एम्बेसी के सदस्य शामिल हुए हैं. मुख्यमंत्री भी स्थल पर पहुंचे गए हैं. इसके साथ ही कांग्रेस नेता बंधु तिर्की और नेहा तिर्की भी शामिल हुई हैं.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >