Jharkhand Breaking News: गढ़वा के भंडरिया में बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:46 AM. 12 Jan 23 11:16 PM. 11 Jan

गढ़वा के भंडरिया में बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

गढ़वा (संतोष वर्मा, भंडरिया, गढ़वा) : भंडरिया-गोदरमाना मुख्य मार्ग में बायाखुरा के समीप बुधवार की देर शाम बोलेरो की टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में एक युवक की पहचान छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज के वार्ड नंबर तीन निवासी मनोज नागवंशी का पुत्र राजू नागवंशी के रूप में हुई है. घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए भंडरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज कराया गया. वहीं, इनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विजय किशोर रजक ने बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना के बाद भंडरिया पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम गोदरमना की ओर से आ रही बोलेरो ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक को सीधी टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं, एक कि मौत हो गयी. घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़ फरार हो गया. बताया गया कि उक्त तीनों युवक झारखंड की ओर से अपने घर रामानुजगंज की ओर जा रहे थे. वहीं, युवक हेलमेट नही लगाया था.

4:46 AM. 12 Jan 23 11:16 PM. 11 Jan

सिल्ली में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से एक बिजली कर्मी की मौत

रांची : सिल्ली में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक लाइनमैन 34 वर्षीय शक्ति महतो की मौत हो गयी. बताया गया कि काम करने के दौरान शक्ति 11 हजार वोल्ट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत हो गयी.

4:46 AM. 12 Jan 23 11:16 PM. 11 Jan

कोडरमा के बंद पड़े पत्थर खदान में युवक डूबा, खोजबीन जारी

डोमचांच : कोडरमा जिला अंतर्गत डोमचांच थाना क्षेत्र के काली मंडा श्मशान घाट के समीप बंद पड़े पत्थर खदान में एक युवक डूब गया. खदान में पानी के अंदर डूबे युवक की खोजबीन जारी है. डूबे हुए युवक की पहचान 32 वर्षीय रवींद्र कुमार मेहता पिता बाबूलाल मेहता निवासी नीचे टोला काली मंडा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, युवक बंद पड़े पत्थर खदान में नहाने के लिए गया हुआ था. इस दौरान वह गहरे पानी में डूब गया. इसी बीच कुछ महिलाएं दूसरे छोर पर कपड़ा धो रही थी जिन्होंने युवक को गहरे पानी में जाते हुए देख शोर मचाया. जब तक आसपास के ग्रामीण खदान के समीप इकट्ठा हुए तब तक युवक गहरे पानी में डूब चुका था. घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अब्दुल्ला खान दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. डूबा हुआ युवक नगर पंचायत का सफाई वाहन चलाने का काम करता था. युवक के छोटे-छोटे दो पुत्र व एक पुत्री हैं. घटना की खबर सुनकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. उल्लेखनीय है कि उक्त पत्थर खदान करीब छह वर्ष पहले ही बंद हो चुका है. उक्त खदान को भरने का काम आसपास के ग्रामीण ही कर रहे हैं.

4:46 AM. 12 Jan 23 11:16 PM. 11 Jan

विधायक ढुलू महतो को जेल के अंदर जान का खतरा, पत्नी ने जताया यह अंदेशा

धनबाद : बाघमारा विधायक ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी ने जेल के अंदर पति को जान का खतरा होने का आरोप लगाया. कहा कि विधायक गंभीर रूप से बीमार हैं. कोई उपचार नहीं हो रहा है. उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर भरोसा नहीं होने की बात कही.

4:46 AM. 12 Jan 23 11:16 PM. 11 Jan

केंद्रीय कोयला सचिव पहुंचे झारखंड, CM हेमंत सोरेन से की मुलाकात

रांची : केंद्रीय कोयल सचिव अमृतलाल मीणा बुधवार को राजधानी रांची पहुंचे. इस मौके पर सीसीएल के सीनियर अधिकारियों के साथ कोयला सचिव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर झारखंड में अवस्थित कोल खनन परियोजनाओं, नए कोल ब्लॉक, कोयला उत्पादन आदि से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ.

9:50 PM. 11 Jan 23 4:20 PM. 11 Jan

टोंटो में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट, 5 CRPF जवान घायल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के टोटों में सर्च ऑपरेशन के दौरान IED विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में पांच CRPF जवान घायल हो गये. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया जा रहा है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >