Jharkhand Breaking News Live: बड़कागांव के अमीनेश कुमार का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुआ चयन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ..

Live Updates
10:47 PM. 1 Sept 23 10:47 PM. 1 Sept

बड़कागांव के अमीनेश कुमार का राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुआ चयन

बड़कागांव : हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत अंबाजीत निवासी जयप्रकाश सिंह के पौत्र व सतीश सिंह के पुत्र अनिमेष कुमार का नेशनल क्रिकेट अकादमी (एनसीए) बेंगलुरु में चयन हुआ. अनिमेष की प्रारंभिक शिक्षा हजारीबाग एंजेल स्कूल से हुई. यहां से उन्होंने दसवीं पास की है. अनिमेष शुरू से ही क्रिकेट के प्रति ज्यादा रुचि रखता था जिस कारण अपने अभिभावकों को पढ़ाई में कम रुचि की बात बतलाता था. अनिमेष शुरू से ही स्कूल क्रिकेट मैच में भाग लेना प्रारंभ किया और धीरे-धीरे आज इस मुकाम तक पहुंचा है. अनिमेष के एनसीए में चयन से गांव व प्रखंड में खुशी की लहर है. एनसीए चयन मैच के प्रथम पाली में ही अनिमेष ने 297 रन बनाकर एनसीए-बी को 88 रन से जीत दिलाई.

10:47 PM. 1 Sept 23 10:47 PM. 1 Sept

गिरिडीह के देवरी में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम

देवरी : गिरिडीह जिला अंतर्गत चतरो- जमुआ मुख्य मार्ग पर देवरी थाना क्षेत्र के बिलोटांड़ गांव के पास सड़क दुर्घटना में मकडीहा गांव के 24 वर्षीय युवक टिंकू यादव उर्फ कारु यादव की मौत हो गयी. बताया गया कि देवरी थाना क्षेत्र की नेकपुरा पंचायत अंतर्गत मकडीहा गांव निवासी बंशी यादव का पुत्र टिंकू यादव शुक्रवार की शाम जरूरी कार्य से चतरो बाजार गया था. रात में वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था. इसी क्रम में मकडीहा के पास ट्रक की चपेट में आ गया. इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, युवक की मौत की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरो- जमुआ मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सूरज कुमार के नेतृत्व में देवरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. इस दौरान पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग कर ग्रामीणों ने शव को उठाने से रोक दिया. बताया गया कि मृतक टिंकू सूरत में रहकर मजदूरी करता था. गुरुवार को ही वह सूरत से अपने गांव लौटा था. इधर, सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत से परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना की सूचना पर मौके पर कांग्रेस नेता धोकल दास ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

5:45 PM. 1 Sept 23 5:45 PM. 1 Sept

झारखंड कैबिनेट की बैठक छह सितंबर को

रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक छह सितंबर को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि कैबिनेट (मंत्रिपरिषद्) की बैठक छह सितंबर को शाम 4 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद् कक्ष में होगी.

5:45 PM. 1 Sept 23 5:45 PM. 1 Sept

मनीष देसाई ने पीआईबी के प्रधान महानिदेशक का संभाला पदभार

रांची: भारतीय सूचना सेवा (IIS) 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) के प्रधान महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया. इससे पहले मनीष देसाई केंद्रीय संचार ब्यूरो के प्रधान महानिदेशक थे.

5:45 PM. 1 Sept 23 5:45 PM. 1 Sept

गिरिडीह में इलाज के दौरान प्रसूता की मौत, परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप

गिरिडीह: चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में एक बार फिर से इलाज में लापरवाही बरतने के कारण प्रसूता की मौत हो गयी है. प्रसूता की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है. मृतका की पहचान लीलावती देवी (पति राहुल कोल) सदर प्रखंड के पालमो के दुद्धीटांड़ निवासी के रूप में की गयी है.

5:45 PM. 1 Sept 23 5:45 PM. 1 Sept

सीएम हेमंत सोरेन के निर्देश पर शिल्पकारों के गांव पहुंचे उपायुक्त, विशेष शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड स्थित अंधारझोर गांव में जिला प्रशासन की टीम पहुंची. मुख्यमंत्री ने ये आदेश ग्रामीणों को आवास, पेंशन, राशन समेत अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिलने की जानकारी मिलने के बाद दिया था.

12:48 PM. 1 Sept 23 12:48 PM. 1 Sept

गैंगस्टर प्रिंस खान के घर की कुर्की जब्ती के लिए पहुंची पुलिस

वासेपुर में गैंगस्टर प्रिंस खान के घर कुर्की जब्ती के लिए पहुंची पुलिस चुकी है. इस वजह से बड़े पैमाने पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. घर के आस-पास के इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है. ज्ञात हो कि गैंगस्टर प्रिंस खान लगातार व्यवसायियों, चिकित्सकों से रंगदारी की मांग कर रहा था. वहीं उसके गुर्गे भी लगातार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. फिलहाल प्रिंस खान पिछले दो वर्ष से फरार चल रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि उसने फर्जी पासपोर्ट के जरिये भारत छोड़ दिया है और यूएई में छिपकर रह रहा है.

12:48 PM. 1 Sept 23 12:48 PM. 1 Sept

विष्णु अग्रवाल, छवि रंजन समेत अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर

ईडी ने जालसाज़ी कर ज़मीन ख़रीद बिक्री के मामले में विष्णु अग्रवाल, छवि रंजन, प्रेम प्रकाश सहित अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है.

12:48 PM. 1 Sept 23 12:48 PM. 1 Sept

झारखंड हाईकोर्ट ने प्रदीप यादव की याचिका खारिज की

महिला के साथ यौन शोषण के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने पौड़ेयाहाट से विधायक प्रदीप यादव को बड़ा झटका दिया है. दरअसल जस्टिस सुभाष चंद्र की कोर्ट ने प्रदीप यादव की याचिका को खारिज कर दिया है.

12:48 PM. 1 Sept 23 12:48 PM. 1 Sept

ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को जारी किया समन

जमीन घोटाला मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तीसरी नोटिस जारी किया है. जानकारी के मुताबिक ईडी ने फिर 9 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए रांची स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है. फिलहाल सीएम हेमंत सोरेन अभी मुंबई में हैं जहां वो इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेंगे.

12:48 PM. 1 Sept 23 12:48 PM. 1 Sept

जमीन और खनन घोटाला में आज दायर होगा आरोप पत्र

दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद-बिक्री और अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) द्वारा शुक्रवार को आरोप पत्र दायर किया जायेगा. जमीन के मामले में व्यापारी विष्णु अग्रवाल, रांची के पूर्व उपायुक्त और पावर ब्रोकर प्रेम प्रकाश सहित अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जायेगा. छवि रंजन के खिलाफ इससे पहले बरियातू स्थित सेना की जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है.

वहीं, साहिबगंज में अवैध खनन के मामले में कृष्णा साहा व अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जायेगा. जबकि, इसी मामले में पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया जा चुका है. उल्लेखनीय है कि आरोप पत्र गुरुवार को ही दायर किये जाने की तैयारी थी, लेकिन रक्षा बंधन होेने के चलते अब शुक्रवार को आरोप पत्र दायर किया जायेगा.

12:48 PM. 1 Sept 23 12:48 PM. 1 Sept

मनरेगा घोटाले में ईडी ने एसीबी से मांगी रिपोर्ट

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने चाईबासा में हुए 28 करोड़ रुपये के मनरेगा घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से रिपोर्ट मांगी है. इसके लिए इडी के अधिकारियों ने एसीबी को पत्र लिखा है. इसमें मनरेगा घोटाले से जुड़े मामले में दर्ज प्राथमिकी की प्रति, केस में आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में दर्ज चार्जशीट और केस के अनुसंधान से संबंधित पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है. उल्लेखनीय है कि हाइकोर्ट ने मंगलवार को मनरेगा घोटाले में इडी से जांच कराने का निर्देश दिया था.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >