Jharkhand Breaking News LIVE: मधु कोड़ा के पूर्व पीए हरेंद्र सिंह की तलाश में देवघर पहुंची सीबीआई की टीम

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

Live Updates
4:50 AM. 10 Sept 23 11:20 PM. 9 Sept

मधु कोड़ा के पूर्व पीए हरेंद्र सिंह की तलाश में देवघर पहुंची सीबीआई की टीम

देवघर: पूर्व मुख्यमंंत्री मधु कोड़ा के पूर्व पीए हरेंद्र सिंह की तलाश में शनिवार को सीबीआई धनबाद की टीम देवघर पहुंची. सीबीआई, धनबाद के इंस्पेक्टर प्रभात प्रमाणिक देवघर स्थित भवन प्रमंडल कार्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एन देवनाथ से हरेंद्र सिंह के बारे में पूछताछ की. हरेंद्र सिंह 10 वर्ष पूर्व भवन प्रमंडल कार्यालय में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थापित थे. सीबीआई इंस्पेक्टर ने कार्यपालक अभियंता से हरेंद्र के कार्यकाल की पूरी जानकारी प्राप्त की. सीबीआई इंस्पेक्टर को बताया गया कि हरेंद्र सिंह दुमका पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्यपालक अभियंता हैं, उसके बाद सीबीआइ की टीम दुमका के लिए रवाना हो गयी. सीबीआइ इंस्पेक्टर प्रभात प्रमाणिक के अनुसार सीबीआई में हरेंद्र सिंह पर काफी पुराना मामला चल रहा है. 19 सितंबर को दिल्ली की सीबीआई कोर्ट में उनकी उपस्थिति होनी है. सीबीआई कोर्ट से हरेंद्र सिंह को नोटिस भी जारी हुआ है. मालूम हो कि अभियंता हरेंद्र कोड़ा की सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के पीए थे. मधु कोड़ा के खिलाफ पहले ही सीबीआई चार्जशीट कर चुकी है.

4:50 AM. 10 Sept 23 11:20 PM. 9 Sept

G20 समिट को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के डिनर में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

रांची: G20 समिट को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए. उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें रात्रिभोज में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों से मिलने का अवसर मिला.

4:50 AM. 10 Sept 23 11:20 PM. 9 Sept

शिवेंद्र नाथ दूबे बनाए गए 37वें राष्ट्रीय खेल के लिए झारखंड के चीफ डी मिशन

रांची: झारखंड ओलिंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र नाथ दूबे को 37वें नेशनल गेम्स के लिए भारतीय ओलिंपिक संघ की ओर से झारखंड का चीफ डी मिशन बनाया गया है. इनके नेतृत्व में झारखंड की टीम गोवा में खेलने जायेगी. 37वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन गोवा में 25 अक्तूबर से किया जा रहा है.

4:50 AM. 10 Sept 23 11:20 PM. 9 Sept

मिट्टी बचाओ अभियान चला रहे स्वयंसेवक पहुंचे बीएयू, बताया मिट्टी का महत्व

रांची: ईशा फाउंडेशन के स्वयंसेवक मोहित निरंजन के नेतृत्त्व में स्वयंसेवकों का दल मिट्टी बचाओ अभियान के तहत बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) पहुंचा. भारत व्यापी साइकिल यात्रा के माध्यम से मिट्टी बचाओ अभियान चला रहे दल का स्वागत बीएयू के कृषि संकाय में डीन एग्रीकल्चर डॉ डीके शाही, एसोसिएट डीन (एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग) ई डीके रुसिया, यूनिवर्सिटी एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ बीके झा तथा कृषि महाविद्यालय में एनएसएस से जुड़े विद्याथियों ने किया. मोहित निरंजन ने बताया कि ‘सेव सॉयल’ अभियान ईशा फाउंडेशन का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है. मानव जीवन की रक्षा के लिए मिट्टी को बचाना आज सबसे आवश्यक हो गया है.

4:50 AM. 10 Sept 23 11:20 PM. 9 Sept

कोडरमा के जंगल में मिला नालंदा के युवक का शव

झुमरीतिलैया : कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड बीएड कॉलेज तिलैया बस्ती के पास जंगल से शनिवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया. शव के पास से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान बिहार के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के मनीया डुमरांव गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष कुमार (पिता धर्मेंद्र कुमार) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार जंगल में शव होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी. इसके बाद घटनास्थल पर तिलैया पुलिस पहुंची व मामले की जांच-पड़ताल की. जिस जगह से युवक का शव बरामद हुआ है, वहां पेड़ पर गमछा से फांसी का फंदा बनाया हुआ पाया गया. ज्ञात हो कि जिस जंगल से यह शव बरामद किया गया है, उसके आसपास कई फैक्ट्रियां संचालित हैं. यहां बिहार समेत दूसरे प्रदेश के कई लोग काम करते हैं. ऐसे में पुलिस इन फैक्ट्रियों से भी मृतक के संबंध में अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.

4:50 AM. 10 Sept 23 11:20 PM. 9 Sept

मणिपुर हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस का रांची में कैंडल मार्च

रांची: युवा कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आफ़ताब आलम ने कहा कि आज का यह कैंडल मार्च मणिपुर में पिछले चार महीनों से चल रहे नरसंहार, इंसानियत को तार-तार करने वाली घटनाएं और महिलाओं व बच्चों के साथ हो रही हिंसा के विरोध में है. महानगर प्रभारी फहद खान ने कहा कि देश के लिए मोदी सरकार घातक है. हमारे देश के प्रधानमंत्री हर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष जमील अख़्तर ने किया. मौके पर प्रदेश महासचिव शादाब खान, अमरनाथ मुंडा, शिल्पी कुमारी,अनंत झा, कौशल किशोर, दीपक साहू, अंकित, इलियास, परवेज, एनयतुल्लाह, कलीम, आयुष, मोहसिन थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >