रांची के ऑड्रे हाउस में 12 फरवरी तक चित्रकलाप्रदर्शनी
ऑड्रे हाउस में चित्रकला प्रदर्शनी 12 फरवरी तक बढ़ा दी गयी है. प्रदर्शनी में द्वितीय राष्ट्रीय जनजातीय लोक चित्रकला शिविर में शामिल हुए देशभर के चित्रकारों की पेंटिंग लगायी गयी है. शांति निकेतन, बनारस हिंदू विवि, भोपाल, त्रिपुरा आदि जगहों से पहुंचे आदिवासी समुदाय के शिक्षकों की भगवान बिरसा मुंडा पर आधारित 35 पेंटिंग की सीरीज देखी जा सकती है. इनमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को चित्रित किया गया है. टीआरआइ की ओर से आयोजित शिविर में केरल के वायनाड जिले की आदिवासी शैली की चित्रकला समेत वारली, राठवा, मीणा, भील, सहरिया, गोंड, सउरा, सोहराई और मधुबनी पेंटिंग की झलक दिखेगी.