Jharkhand Breaking News Live: कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को एटीआई के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
5:49 PM. 8 Apr 24 5:49 PM. 8 Apr

कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को एटीआई के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

रांची: कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को एटीआई (श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान) के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है.

5:18 PM. 8 Apr 24 5:18 PM. 8 Apr

सीयूजे के छात्रों ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्री-इनक्यूबेशन सेंटर का किया शैक्षणिक भ्रमण

रांची: सीयूजे (झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय) के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास की पहल पर 8 अप्रैल को विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) सेल द्वारा आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के प्री-इनक्यूबेशन सेंटर का सीयूजे के 17 संकायों के 80 छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया. शैक्षणिक यात्रा का उद्देश्य युवाओं के मध्य नवाचार और अनुसंधान संस्कृति को बढ़ावा देना था. शैक्षणिक यात्रा दल में विद्यार्थियों के साथ सीयूजे के आईआईसी प्रकोष्ठ के प्रमुख प्रो डीबी लाटा, डॉ भास्कर सिंह, डॉ डाली रामू बुरादा, डॉ रमेश ओरांव और डॉ अनेशा शामिल थे. प्रो एके दास, डीन (इनोवेशन, इनक्यूबेशन और एंटरप्रेन्योरशिप), आईआईटी (आईएसएम) और रमेश प्रसाद, तकनीकी अधिकारी ने आईआईटी के आईआईई के तहत विभिन्न कोशिकाओं की कार्यक्षमता के बारे में जानकारी दी. इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स डिवीजन सहित नवाचार, ऊष्मायन और उद्यमिता के कौशल सीखे.

10:25 AM. 8 Apr 24 10:25 AM. 8 Apr

लोहरदगा में युवक की गोली मारकर हत्या

झारखंड के लोहरदगा में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना सेरेगहातू इलाके का बताया जा रहा है. घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

8:37 AM. 8 Apr 24 8:37 AM. 8 Apr

एचइसी में कामकाज फिर ठप, आज से आंदोलन तेज करेंगे कर्मी

एचइसी प्रबंधन द्वारा पैसा होने के बावजूद बकाया वेतन का भुगतान नहीं करने से एक बार फिर आद्योगिक अशांति फैल गयी है. पिछले दिनों स्थायी कर्मी प्रबंधन की अपील पर आंदोलन समाप्त कर प्लांट व मुख्यालय में गये थे. लेकिन वेतन नहीं मिलने से एक बार फिर उनमें आक्रोश बढ़ता जा रहा है. इधर, वेतन भुगतान नहीं करने को लेकर अधिकारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया है. वहीं सप्लाई कर्मी ठेकेदार की नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 82 दिनों से आंदोलनरत हैं. इस कारण एचइसी में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >