देवघर के खिजुरिया मोड़ के समीप बोलेरो ने महिला श्रद्धालु को कुचला, चार घायल
देवघर : बिहार के मिथिला क्षेत्र से बस में सवार होकर बाबाधाम पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने श्रद्धालुओं को एक अनियंत्रित बोलेरो ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में सुपौल जिले के रामदहपटी निवासी फुलेश्वर पंडित की पत्नी मीना देवी (55 वर्ष) की मौत हो गयी, जबकि सहरसा जिले के नॉहट्टा थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी रामू पंडित की पत्नी उत्तमा देवी (60 वर्ष), मधुबनी जिले के मरुआना थाना के परी गांव के रहने वाले भोला सह की पत्नी रामपरी (55 वर्ष्ज्ञ), मधुबनी जिले के ही नॉखिल थाना क्षेत्र के नरईया बाजार की रहने वाले राम बहादुर राव की पत्नी शीला देवी (50 वर्ष) अौर उनका पांच वर्षीय नाती ऋषि बाबू गंभीर रूप से घायल हो गया. घायलों को रिखिया थाना के प्रभारी अमित कुमार अपने सहयोगियों की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है.