Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ के पतरातू में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
4:14 AM. 6 Oct 23 10:44 PM. 5 Oct

रामगढ़ के पतरातू में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

पतरातू, अजय कुमार तिवारी: रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के खैरा मांझी रोड स्थित सावित्री पेट्रोल पंप पर गुरुवार के देर शाम अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. फायरिंग करने के बाद अपराधी भाग निकले. जानकारी के अनुसार अज्ञात अपराधी पेट्रोल पंप पर पहुंचे. पंप के कर्मियों से कहा कि अभी तक पेट्रोल पंप बंद क्यों नहीं किया है? इसके बाद अपराधी पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गये. घटना के बाद तत्काल इसकी सूचना पतरातू पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पतरातू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है.

4:14 AM. 6 Oct 23 10:44 PM. 5 Oct

बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू के समग्र विकास को लेकर बैठक

खूंटीः भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू के समग्र विकास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत गुरुवार को उलिहातू के विकास को लेकर बैठक की गयी. बैठक में डीडीसी ने सभी विभागों को उचित कार्य योजना के आधार पर कार्य करने का दिशा-निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी ने पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की. उन्होंने ओपीडी, आयुष क्लीनिक, प्रसव सहित अन्य को लेकर निर्देश दिया. शिक्षा के विकास के लिए उलिहातू स्थित दो स्कूलों में आधारभूत संरचना को विकसित करने के लिए कहा. स्कूल में स्मार्ट क्लास, खेलकूद और पुस्तकालय की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

4:14 AM. 6 Oct 23 10:44 PM. 5 Oct

खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने बलारी नदी पर पुल का किया शिलान्यास

कर्राः कर्रा प्रखंड के बिरदा कोने मुख्य पथ पर स्थित बलारी नदी में गुरुवार को खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने पुल का शिलान्यास किया. इस अवसर पर सभा का आयोजन किया गया. जिसमें विधायक ने कहा कि गांव का विकास होगा तब देश का विकास होगा. 22 वर्ष पहले कर्रा प्रखंड विकास से कोसों दूर था. मेरे विधायक बनने के बाद धीरे-धीरे समस्याओं का समाधान हुआ. आज क्षेत्र में विकास देखने को मिलता है. उन्होंने बताया कि वे पिछले वर्ष मांडर उपचुनाव में गये थे, तब वहां के लोग कह रहे थे कि खूंटी विधानसभा का काफी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि मतदान के समय विभिन्न दल के लोग आपको बहलाने फुसलाने आएंगे. वैसे बहुरूपिया से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की बदौलत वे पांच बार विधायक रहे. उन्होंने कर्रा प्रखंड में कई सड़क बनाने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि मैं आश्वासन नहीं देता हूं काम करके दिखाता हूं. बलारी नदी में पुल बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा पहुंचेगा.

4:14 AM. 6 Oct 23 10:44 PM. 5 Oct

धनबाद एसीबी की टीम ने 2 हजार रिश्वत लेते रोजगार सेवक को किया गिरफ्तार

सरिया, लक्ष्मी नारायण पांडेय: धनबाद एसीबी की टीम के द्वारा दो हजार रुपये रिश्वत लेते सरिया में रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया गया. मिली जानकारी के अनुसार सरिया प्रखंड के नगर केसवारी पंचायत निवासी टेकलाल मंडल से किसी मनरेगा योजना में काम कराने के एवज में पंचायत के रोजगार सेवक अनीश कुमार दास के द्वारा दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की गयी थी. शिकायत के बाद धनबाद एसीबी ने रंगेहाथ अरेस्ट कर लिया.

4:14 AM. 6 Oct 23 10:44 PM. 5 Oct

खरसावां में पक्की सड़क की मांग को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण

खरसावां,शचिंद्र कुमार दाश : पक्की सड़क की मांग को लेकर खरसावां प्रखंड के रिडींग गांव के कुंडियासाई टोला के ग्रामीण गुरुवार को सड़क पर उतरे. ग्रामीणों ने रिडींग-खरसावां पथ पर पहुंच कर पक्की सड़क के लिये तख्तियां लिये प्रदर्शन किया. गांव के सभी लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मुख्य सड़क पर पहुंच कर प्रदर्शन किया. कुछ देर के लिए सड़क को जाम कर आवागमन भी बाधित कर दिया था. ग्रामीणों की मांग है कि गांव तक जाने के लिए पक्की सड़क बनायी जाए. ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के 76 साल बाद भी आज तक रिडींग के कुंडियासाई टोला तक पहुंचने के लिये सड़क नहीं बन पाया है. गांव के चारों ओर रैयती जमीन व वन विभाग की जमीन है. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो पहिया और पहिया वाहन तो दूर की बात, पैदल जाना भी दुभर हो गया है. गांव के लोग अब भी महतो रिडींग से पास मुख्य सड़क से खेत के पगडंडियों पर चल कर गांव में पहुंचते है. गांव में करीब एक सौ लोग निवास करते हैं.

4:14 AM. 6 Oct 23 10:44 PM. 5 Oct

चतरा में लोन रिकवरी एजेंट से 2.65 लाख रुपये की लूट, केस दर्ज

चतरा के टंडवा में चार अपराधियों ने हथियार के बल पर राहम रोड में लोन रिकवरी कर लौट रहे एक एजेंट से 2.65 लाख रुपये लूट लिए. इसे लेकर मुकदमा दर्ज कराया गया है.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >