मुख्य बातें
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: गिरिडीह में यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, तीन की मौत, 20 घायल
गिरिडीह : यात्रियों से भरी सम्राट बस नदी में गिर गयी है. गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर स्थित बराकर नदी में बस गिरी है. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं. इनका इलाज चल रहा है.
सिमडेगा: सदर थाना क्षेत्र के खिजरी निवासी सुकरा नायक की बेटी रेखा कुमारी शुक्रवार से ही लापता है. रेखा कुमारी उर्सलाइन कॉन्वेंट सिमडेगा में दसवीं की छात्रा है. वह शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिए कोचिंग जा रही थी. इसी दौरान पूरनापानी के पास से बाइक से आए अज्ञात लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. रेखा ट्यूशन से ही कभी कभी स्कूल चली जाती थी. जहां से वह शाम 4 बजे अपने घर लौटती थी. इसलिए उसके घर वालों को शाम तक घटना की भनक नहीं लगी. घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की, तब पूरनापानी के पास उसकी साइकिल मिली. पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि बाइक से आए कुछ लोग उसे जबरदस्ती अपने साथ बिठाकर ले गए. परिजन शनिवार की सुबह सदर थाना पहुंचकर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी और अपहरण का मामला दर्ज कराया.
केंदुआ: शुक्रवार को रात्रि पाली ड्यूटी पर गये न्यू खरिका बाद कालोनी निवासी पिंकू कुमार चौहान (आउटसोर्सिंगकर्मी) के घर के दरवाजे का ताला तोड़ अंदर घुसे चोरों ने अलमारी व बक्सा (ट्रंक) में रखे बीस हजार नकद, जेवर, कांसा के बर्तन सहित साढ़े चार लाख की चोरी की. मामला धनबाद के गोंदुडीह ओपी ओपी क्षेत्र का है. घटना की जानकारी मिलने पर केंदुआडीह सर्किल इंस्पेक्टर संजीव तिवारी, गोंदुडीह ओपी प्रभारी कुंदन कुमार, एएसआई भगत सिंह जांच करने के लिये पीड़ित के घर पहुंचे व घरवालों से मामले की जानकारी ली.
दुमका: जमशेदपुर के मानगो निवासी अमरनाथ सिंह हत्याकांड में गाड़ाबासा बागबेड़ा के विशाल सिंह और छायानगर पूर्वी सिंहभूम के अजित मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार क��या है. 27 जुलाई को बासुकिनाथ में गोली मारकर अमरनाथ की हत्या की गई थी.
गिरिडीह : गिरिडीह पुलिस ने एक साथ चार आपराधिक मामलों का खुलासा किया है. पुलिस ने सात साइबर अपराधियों को नकदी समेत मोबाइल, एटीएम कार्ड समेत अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया है. देवरी पुलिस ने दिल्ली के मॉडल टाउन थाना इलाके में हुई चोरी के मामले में देवरी पुलिस के द्वारा देवरी थाना क्षेत्र के चोलीडीह गांव एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से जेवरात व अन्य सामान बरामद किया गया है. गिरिडीह पुलिस में नकली शराब का कारोबार करने वाले शराब माफिया मोती साव को भी गिरफ्तार कर लिया है.
आज शाम 04.30 बजे हरमू स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है. उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य संबोधित करेंगे.
झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…