मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Jharkhand Breaking News: गढ़वा में कार दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के युवक की मौत, दो गंभीर
गढ़वा जिला के रमकंडा-भंडरिया मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर सिंजो मोड़ के समीप हुई कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक की पहचान छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर-चापा निवासी वहीद खान के रूप में हुई है. घायलों में उसी गांव के मो रफीक कुरैशी एवं राहुल कुमार शामिल हैं.
बिहार के राजगीर के शुभम कुमार उर्फ सोनू का शव तीसरे दिन बुधवार (4 अक्टूबर) को भी नहीं मिला.सिकिदिरी थाना प्रभारी सत्य प्रकाश रवि के नेतृत्व में सिकिदिरी पुलिस, पर्यटक मित्र व एनडीआरएफ की टीम ने दिन भर शव की तलाश में फॉल के हर जगह पर खोजने का प्रयास किया, लेकिन शव का पता नहीं चला. शुभम के परिजन देर रात तक शव मिलने के इंतजार में हुंडरू फॉल में रुके हुए थे. आशंका जताई जा रही है कि शव फॉल के बीच कहीं खाई में फंसा होगा. फॉल में पानी का फ्लो बहुत तेज है. इसलिए फॉल के बीच में उतर पाना संभव नहीं है. शुभम के परिजन देर शाम के बाद घर लौट गए.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन पर शोक प्रकट किया है. मरांडी ने कहा कि टोप्पो एशिया के पहले आदिवासी कार्डिनल बने थे. बीजेपी अध्यक्ष ने स्व टोप्पो की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.
ईसाई धर्मगुरु कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. सीएम सोरेन ने कहा है कि धर्मगुरु कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार मिला. कार्डिनल तेलेस्फोर जी लोगों की सेवा करते हुए उनके हक-अधिकारों के लिए हमेशा सजग रहते थे. प्रभु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल लोगों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें.
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कार्डिनल तेलेस्फोर पी टोप्पो के निधन पर शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि कार्डिनल का निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने जीवन काल में चर्च के माध्यम से सेवा कार्य करके पूरे विश्व में झारखंड एवं आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व किया. उन्होंने जीवन पर्यंत सर्वधर्म समभाव का संदेश दिया. उनका मृदुभाषी, सरल व्यवहार एवं मिलनसार व्यक्तित्व सदा स्मरणीय रहेगा. उन्होंने सदैव धर्म के बंधन से ऊपर उठकर आदिवासियों एवं राज्यवासियों को सदैव मिलकर रहने का संदेश दिया.
कोडरमा जिले के जयनगर में लगातार बारिश से लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, मगर जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. सतडीहा पंचायत अंतर्गत लतवेधवा गांव में बारिश की वजह से एक मिट्टी का मकान ध्वस्त हो गया. उसके मलबे में दबने से लतवेधवा निवासी सदानंद सिंह (52) पिता स्व परमेश्वर सिंह की मौत हो गयी.