एक पशु तस्कर के साथ 73 मवेशी पुलिस ने किया जब्त
सिमडेगा के ठेठईटांगर पुलिस ने 73 मवेशी के साथ एक पशु तस्कर को गिरफतार कर जेल भेज दिया. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि राजाबासा पंचायत के कहुपानी डीपा टोली जंगल के रास्ते मवेशियों को पैदल हांक कर सिमडेगा की ओर ले जाया जा रहा है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कहुपानी डीपा टोली के रास्ते पर छापामारी की. इस दौरान मवेशी तस्कर सिमडेगा खैरन टीली, चट्टान टोली निवासी मोहम्मद अख्तर को धर दबोचा और पैदल हांक कर ले जा रहे 73 मवेशियों को जब्त कर लिया. जिसमें 18 गाय,9 बैल,10 बाछा और 36 बछिया शामिल हैं. आरोपी मोहम्मद अख्तर के खिलाफ पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया. इस अभियान में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश के अलावा, पुलिस पदाधिकारी बालमुकुंद मिश्रा और पुलिस बल के जवान शामिल थे.
रिपोर्ट : मो. इलियास