मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग के बड़कागांव से टीएसपीसी का एरिया कमांडर अर्जुन करमाली गिरफ्तार
बड़कागांव (संजय सागर) : हजारीबाग की बड़कागांव एवं केरेडारी पुलिस की संयुक्त छापामारी में टीएसपीसी के एरिया कमांडर अर्जुन करमाली उर्फ जयकांत को बड़कागांव एवं केरेडारी सीमा स्थित झिकझोर-चेलंगदाग के बीच पहाड़ के नीचे से भागते हुए गिरफ्तार किया गया. ये जानकारी बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गयी.
लोहरदगा(गोपी कुंवर) : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में सूरज सिंह (25 वर्ष) की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इनका प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में करने के बाद इन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है. मृतक सूरज सिंह पतराटोली का रहने वाला था.
सिमडेगा (रविकांत साहू) : पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 8 सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी सौरभ कुमार ने बताया कि पिछले दिनों कोलेबिरा में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था. इस घटना की गहन छानबीन करते हुए कोलेबिरा पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह के 8 सदस्यों को ओडिशा से गिरफ्तार किया है.
हुसैनाबाद (नौशाद) : सांप काटने के बाद मरीज को लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक डॉ अजय कुमार व बसंत पासवान, विपिन कुमार, कुंदन कुमार, गौरीशंकर दूबे और चालक आनंद कुमार सिंह समेत छह चिकित्साकर्मियों के साथ मारपीट की. इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ दीपक कुमार ने हुसैनाबाद थाना में लिखित शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड ने सेकेंड टॉपर का सम्मान हासिल किया है. शहरी स्वच्छता में बुंडू और चाईबासा ने पुरस्कार जीते हैं. नयी दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में झारखंड को 100 शहरी निकायों वाले राज्यों में देश के सेकेंड टॉपर राज्य का सम्मान प्रदान किया.
खूंटी (चंदन): जरियागढ़ थाना क्षेत्र के नगड़ा जंगल से पुलिस ने पीएलएफआई कमांडर संजय गोप उर्फ संजय टाइगर को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, .315 बोर की दो गोलियां और पीएलएफआई का पर्चा बरामद किया है. एसपी अमन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि संजय गोप अपने दस्ते के सदस्यों से मिलने के लिए नगड़ा जंगल जा रहा है. सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन किया गया. टीम में तोरपा, जरियागढ़ और लापूंग की पुलिस शामिल थे.