मुख्य बातें
Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Jharkhand Breaking News LIVE: गुमला की अदालत ने हत्या के दो दोषियों को सुनायी उम्रकैद की सजा
गुमला (अंकित चौरसिया) : गुमला के एडीजे-चार अंजनी अनुज की अदालत ने शनिवार को इस्लामपुर निवासी सद्दाम हुसैन की हत्या के मामले में दो दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनायी. इनमें आसिफ कुरैशी व शहजाद कुरैशी शामिल हैं.
लोहरदगा (गोपी कुंवर) : लोहरदगा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के छह दोषियों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई. ये मामला भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई गांव का है. टाइगर उरांव उर्फ सुमित उरांव ने नाबालिग को बर्थडे पार्टी में ले जाने के दौरान अपने छह साथियों के साथ गैंगरेप किया था.
धनबाद (विजय कश्यप) : धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र के ऊपर कुल्ली में एमआरएफ टायर शोरूम के संचालक रंजीत साव की हत्या मामले में आक्रोशित लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर शव रखकर और टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया है. वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे हैं.
धनबाद (उमेश श्रीवास्तव) : धनबाद जिले के बीसीसीएल बरोरा एरिया के बंद डेको आउटसोर्सिंग खदान में शनिवार को कोयला का अवैध उत्खनन करने के दौरान चाल धंसने से लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है. घायलों में डुमरा पोस्ट ऑफिस गली की एक 40 वर्षीया महिला गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.
झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. तपती गर्मी के बीच आसमान में बादल छा गये हैं. इससे लोगों को राहत मिली है. रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा एवं हजारीबाग जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की आशंका है. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पूर्वी सिंहभूम (निखिल) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत डायगनल रोड गैरेज लाइन के पास कार (जेएच05क्यू 0588) में जलकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. मृतक का नाम एन मुकुंद राव (55 वर्ष) था. घटना शनिवार देर रात की है.