Jharkhand Breaking News LIVE: गुमला के गढ़सारू गांव में वज्रपात से दो लोगों की मौत

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

2:13 AM. 18 Jun 22 2:13 AM. 18 Jun

गुमला में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

गुमला ( दुर्जय पासवान) : सदर थाना क्षेत्र स्थित तेलगांव पंचायत के गढ़सारू गांव में शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से गढ़सारू गांव निवासी कृतिका लोहरा (10 वर्ष) और गंदौरी देवी (45 वर्ष) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक डॉ सुनील किस्कू ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बता दें कि मृतक कृतिका लोहरा राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय, गढ़सारू की वर्ग तीसरी की छात्रा थी. कृतिका अपनी चाची के साथ घर से 10 से 15 फीट दूर आम पेड़ के नीचे बैठी थी. इसी बीच तेज बारिश के साथ अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी.

2:13 AM. 18 Jun 22 2:13 AM. 18 Jun

गिरिडीह के बगोदर में प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव संपन्न

बगोदर (कुमार गौरव) : बगोदर में शुक्रवार को हुए प्रमुख एवं उपप्रमुख का चुनाव संपन्न हुआ. भाजपा समर्थित आशा राज पति रंजीत यादव ने प्रमुख पद पर विजयी रही. आशा राज ने अपने प्रतिद्वंदी भाकपा माले समर्थित प्रियंका कुमारी को दो मतों से पराजित कर प्रमुख की सीट पर कब्जा किया. वहीं, उप प्रमुख के लिए तीन दावेदारों ने नाम सामने आये. जिसमें सिफा एहसान ने नाम वापस ले ली. इस तरह से भकपा माले के हरेंद्र सिंह और बसरात अंसारी के बीच हुए टक्कर में दो वोट से भाकपा माले के हरेंद्र सिंह उप प्रमुख की कुर्सी पर कब्जा जमाया. इस दौरान एसडीएम कुंदन कुमार ने प्रमुख आशा राज को और उप प्रमुख हरेंद्र सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. इस मौके पर बगोदर बीड़ीओ मनोज कुमार गुप्ता, बगोदर सीओ हीरा कुमार भी मौजूद थे.

2:13 AM. 18 Jun 22 2:13 AM. 18 Jun

अग्निपथ योजना को लेकर CM हेमंत सोरेन का कटाक्ष

रांची : केंद्र की अग्निपथ योजना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है. उन्होंने इस योजना पर तंज कसते हुए कहा कि बहाली अनुबंध पर और नाम अग्निवीर. कहा कि इस स्लोगनवीर सरकार से और उम्मीद भी क्या की जा सकती है. उन्होंने कर्णधारों को जागने की अपील की. दूसरी ओर, झामुमो ने इस योजना को लेकर केंद्र सरकार से तीन सवाल पूछे हैं. पार्टी के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि अब सेना में अस्थायी नौकरी दी जा रही है. यह कहीं से सही नहीं है.

2:13 AM. 18 Jun 22 2:13 AM. 18 Jun

चाकुलयाि के राजाबासा गांव में वज्रपात से दो महिला की मौत

गौरव पाल, बरसोल (पूर्वी सिंहभूम) : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के राजाबासा गांव में शुक्रवार की दोपहर वज्रपात होने से एक ही परिवार की दो महिला की मौत हो गयी. मृतक की पहचान संध्या नायक (65 वर्ष) और दामिनी नायक (60 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों रिश्ते में गोतिनी हैं. बताया गया कि दोनों महिलाएं बकरी चराने के लिए जंगल की गई थी. लौटने के क्रम में अचानक मौसम बिगड़ा और वज्रपात की चपेट में आने से दो महिला की मौत हो गयी.

8:59 PM. 17 Jun 22 8:59 PM. 17 Jun

अग्निपथ के खिलाफ सड़क पर उतरे युवा

धनबाद में भी अग्निपथ के खिलाफ युवा सड़क पर उतर आए. लगभग एक हजार युवा धनबाद स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर बैठ गए. पुलिस के जवान भी पहुंच गए. भारी तनाव के बीच युवा एक घंटा रेल लाइन पर बैठे रहे. इस बीच बारिश होने लगी. ग्रामीण एसपी और एसडीएम प्रेम तिवारी ने उन्हें समझाया. इसके बाद युवा चले गए. हजारीबाग में भी एनएच 100 और एनएच 33 पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. विद्यार्थियों ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े उद्योगपति घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए यह योजना लाई है.

8:59 PM. 17 Jun 22 8:59 PM. 17 Jun

सांसद शिबू सोरेन ने की राज्य समन्वय समिति के पहली बैठक की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री आवास में राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में राज्य समन्वय समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व विधायक बंधु तिर्की, योगेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार पांडेय और फागु बेसरा शामिल हुए हैं.

6:18 PM. 17 Jun 22 6:18 PM. 17 Jun

रेल लाइन जाम कर ट्रेन का परिचालन किया बाधित

पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई रेलवे फाटक के पास आज शुक्रवार को युवकों ने रेल लाइन जाम कर ट्रेन का परिचालन बाधित कर दिया. जानकारी मिलने पर रेलवे पुलिस और रेलवे के अधिकारी फाटक के पास पहुंचे और युवाओं को समझाया. इसके बाद युवक रेल लाइन खाली कर थाना पहुंचे और धरना दिया. जाम के दौरान कई ट्रेनें रुकी रहीं.

6:18 PM. 17 Jun 22 6:18 PM. 17 Jun

शेल कंपनी में निवेश मामले में अब 23 जून को सुनवाई

रांची (सतीश) : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के करीबियों के शेल कंपनी में निवेश मामले में अब हाईकोर्ट में सुनवाई 23 जून को होगी. सरकार की ओर से समय की मांग की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया.

5:12 PM. 17 Jun 22 5:12 PM. 17 Jun

बोकारो रेलवे स्टेशन में अग्निवीर योजना के विरोध में उतरे युवा

बोकारो रेलवे स्टेशन ट्रैक पर अग्निवीर योजना के विरोध में युवा उतरे हैं. आरपीएफ और झारखंड पुलिस ने युवाओं पर किया लाठीचार्ज. जिसके बाद विरोध कर रहे युवाओं ने पुलिस फोर्स पर पत्थरबाजी की. रेलवे ट्रैक के पास पुलिस फोर्स की भारी संख्या में तैनाती की गयी है.

4:18 PM. 17 Jun 22 4:18 PM. 17 Jun

पलामू में युवाओं ने एनएच के साथ रेलवे ट्रैक किया जाम

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध की आंच रांची, बोकारो के बाद पलामू पहुंची. इस योजना के विरोध में पलामू के युवाओं ने मेदिनीनगर के रेड़मा चौक पर एनएच 75 को जाम कर दिया. पुलिस जब रेड़मा चौक पर जाम कर रहे युवाओं को समझा बुझा कर हटाया तो युवाओं ने रेड़मा चौक से सीधे डालटनगंज रेलवे स्टेशन पहुंच कर डाउन लाइन ट्रैक को जाम किया.

रिपोर्ट : अजीत मिश्रा मेदिनीनगर, पलामू

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्��, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >