Jharkhand Breaking News LIVE : सरायकेला में सर्पदंश से एक महिला की मौत, एमजीएम में चल रहा था इलाज

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

Live Updates
2:34 AM. 1 Aug 22 9:04 PM. 31 Jul

सरायकेला में सर्पदंश से एक महिला की मौत

चांडिल (हिमांशु गोप) : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना अंतर्गत हुटुप गांव में सर्पदंश से 24 वर्षीया महिला प्रथमी टुडू की मौत हो गई. घटना शनिवार देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार प्रथमी टुडू अपने घर में खटिया पर सोयी हुई थी. सोने के दौरान उसे एक जहरीला सांप ने काट लिया. उसके परिजन को सांप काटने की जानकारी होने पर उसे जमशेदपुर के मानगो स्थित गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई.

2:34 AM. 1 Aug 22 9:04 PM. 31 Jul

झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश से एक बच्चे की मौत

सिमडेगा (रविकांत साहू) : जलडेगा प्रखंड के आदिवासी इलाके में एक बार फिर से सर्पदंश पीड़ित लड़के की मौत झाड़-फूंक के चक्कर में हो गयी. घटना प्रखंड के ओडगा ओपी थाना क्षेत्र की पतिअंबा पंचायत के खरवागाढ़ा नायक टोली की है. 12 वर्षीय संजू नायक (पिता बुदरू नायक) अपने घर में सोया था. इसी बीच रविवार अहले सुबह उसे जहरीले सांप ने हाथ की उंगली में काट लिया. इससे वह असहनीय दर्द से चीखने लगा. तत्काल अस्पताल ले जाने की बजाय झाड़ फूंक कराया जाने लगा. संजू की हालत बिगड़ती चली गई. अस्पताल में संजू ने दम तोड़ दिया. बीडीओ विजय राजेश बरला तथा सीओ खगेन महतो ने प्रखंड के ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को सांप डंस ले, तो वे तत्काल अस्पताल में इलाज के लिये जायें. झाड-फूंक एवं अंधविश्वास में नहीं रहें.

2:34 AM. 1 Aug 22 9:04 PM. 31 Jul

पिता व पुत्र को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में पुत्र की मौत

गुमला (दुर्जय पासवान) : गुमला प्रखंड के दो गांवों में तीन लोगों को सांप ने डंस लिया. जिसमें पिता-पुत्र व एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. सांप डंसने से पुत्र की मौत हो गयी, जबकि पिता की स्थिति गंभीर है. अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक अन्य युवक भी सांप डंसने के बाद गंभीर हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

2:34 AM. 1 Aug 22 9:04 PM. 31 Jul

लातेहार जंगल में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, चार केन बम बरामद

लातेहार (चंद्रप्रकाश सिंह) : लातेहार पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने सर्च अभियान चला कर लातेहार जिले के गारू प्रखंड के बारेसांढ़ थाना क्षेत्र के टेनटांड़ जंगल में प्लांट किये गये चार केन बम बरामद किये हैं. पुलिस ने बरामद केन बमों को निष्क्रिय कर दिया है. पुलिस अधीक्षक श्री अंजन ने बताया कि इन चार बमों में तीन केन बम दस-दस किलोग्राम एवं एक केन बम पांच से छह किलोग्राम के हैं.

2:34 AM. 1 Aug 22 9:04 PM. 31 Jul

कांग्रेस विधायक 10 दिनों की हिरासत में भेजे गये

हावड़ा (कुंदन झा) : झारखंड कांग्रेस के तीनों विधायक समेत 5 आरोपियों को 10 दिनों की हिरासत में भेजा गया है. हावड़ा कोर्ट ने इस मामले की जांच का जिम्मा सीआईडी को सौंपा. इन आरोपियों में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी, खिजरी विधायक राजेश कच्छप, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, कुमार प्रतीक और चंदन कुमार शामिल हैं.

2:34 AM. 1 Aug 22 9:04 PM. 31 Jul

हजारीबाग दो युवकों की नागपुर में सड़क हादसे में मौत

हजारीबाग (रेयाज खान) : बरकट्ठा की तुइयो पंचायत क्षेत्र अंतगर्त ग्राम बुचई के दो युवकों की नागपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. बुचई निवासी रंजीत कुमार राणा (पिता रामचन्द्र राणा) तथा सोनू मोदी (पिता सुभाष मोदी) की महाराष्ट्र के नागपुर में 29 जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. दोनों युवक पिछले दो-तीन वर्षों से नागपुर में रहकर फर्नीचर मिस्त्री का कार्य करते थे.

मुख्य बातें

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >