B.ED, M.ED और BPD में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, इस दिन आयोजित होंगी परीक्षा

Jharkhand BED Exam 2025: झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. 20 अप्रैल को परीक्षा आयोजित की जाएंगी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मार्च है.

रांची : अगर आप भी अपना करियर टीचिंग लाइन में बनाना चाहते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. दरअसल इसके लिए जरूरी शैक्षणिक योग्यता बीएड, एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 फरवरी यानी कि आज से शुरू हो रही है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च है. 20 अप्रैल को इसकी परीक्षा आयोजित की जाएंगी. शैक्षणिक सत्र 2025-2027 के लिए राज्य के 136 बीएड कॉलेजों में चयनित अभ्यर्थियों का दाखिला होगा.

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित रहेंगी 85 फीसदी सीट

झारखंड के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जेसीईसीईबी के नियमानुसार 85 फीसदी सीट आरक्षित रहेंगी. इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है. रांची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, दुमका, हजारीबाग, पलामू, जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा ली जाएगी. यह परीक्षा बेस्ड ऑफलाइन मोड में होंगी.

झारखंड की खबरें यहां पढ़ें

प्रवेश परीक्षा में महिलाओं के लिए 500 रुपये शुल्क

प्रवेश परीक्षा का शुल्क हर वर्ग के लोगों के लिए अलग अलग है. सामान्य वर्ग के छात्रों का आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है तो वहीं पिछड़ा वर्ग के छात्रों का शुल्क 750 रुपये है. जबकि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति और महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है.

प्रश्नो के गलती जवाब देने पर 0.25 अंक काटेंगे

प्रवेश परीक्षा के सभी सवाल बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे. कुल 100 सवाल पूछे जाए��गे. हर प्रशन के लिए 1-1 अंक निर्धारित किये गये हैं. गलत जवाब देने पर 0.25 मार्क्स काट लिये जाएंगे. नामांकन मेघा सूची के आधार पर तैयार की जाएगी.

Also Read: झारखंड के नौ पुलिस अफसर बनेंगे IPS, UPSC को भेजे गए इन 17 अधिकारियों के नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >