आदिवासी संगठनों का 4 जून को झारखंड बंद, रांची के सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने की मांग

Jharkhand ‍Bandh 2025: आदिवासी संगठनों ने सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर 27 मई को राजभवन के समक्ष धरना देने और चार जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है. नगड़ाटोली स्थित सरना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ संघर्ष मोर्चा सहित अन्य संगठनों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Jharkhand ‍Bandh 2025: रांची-सिरमटोली सरना स्थल के पास से रैंप हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर आदिवासी संगठनों ने 27 मई को राजभवन के समक्ष धरना देने और चार जून को झारखंड बंद का आह्वान किया है. केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ संघर्ष मोर्चा सहित अन्य संगठनों ने शनिवार को नगड़ाटोली स्थित सरना भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

आंदोलन और किया जाएगा तेज

झारखंड की पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव और पूर्व मंत्री देव कुमार धान ने कहा कि रैंप हटाने को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा. इसके साथ ही पेसा कानून लागू करने, जमीन लूट, धर्म कॉलम को लागू करने, ट्राइबल सब प्लान की राशि का दुरुपयोग, समता जजमेंट व आदिवासी सरना न्यास बोर्ड लागू करने की मांग को लेकर भी आंदोलन जारी रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 25 मई को आएंगे रांची, जमशेदपुर चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्लेटिनम जुबली समारोह में होंगे शामिल

राज्यपाल के समक्ष भी रखेंगे मुद्दा

मोर्चा के नेताओं ने कहा कि इस मामले में ज्यादातर आदिवासी मंत्री व विधायक मूकदर्शक बने हुए हैं. उन्होंने कहा कि 27 मई को धरना के दौरान राज्यपाल के समक्ष इस मुद्दे को रखा जाएगा और चार जून को झारखंड बंद कराने के लिए विभिन्न आदिवासी संगठनों से जुड़ लोग सड़कों पर उतरेंगे. मौके पर प्रेमशाही मुंडा, कुंदरसी मुंडा, निरंजना हेरेंज, राहुल तिर्की, सूरज टोप्पो, संगीता तिर्की समेत कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: बोकारो MLA श्वेता सिंह मामले में झारखंड के राज्यपाल से मिला BJP शिष्टमंडल, की ये मांग

ये भी पढ़ें: Palamu Encounter: झारखंड के पलामू में पुलिस-टीएसपीसी मुठभेड़, अंधाधुंध फायरिंग, नक्सल सामग्री बरामद

ये भी पढ़ें: अफसरों का आदेश ताक पर रखना पड़ा महंगा, चक्रधरपुर रेल मंडल के 10 RPF जवान सस्पेंड

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam: रांची में गरज के साथ झमाझम बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >